ईडी ने अरविंद केजरीवाल को भेजा नया समन, 'आप' ने कहा- गिरफ्तारी के लिए बैकअप प्लान किया गया तैयार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. जाचं एजेंसी ईडी ने उन्हें नौवां समन जारी किया है. जानें आम आदमी पार्टी ने मामले पर क्या कहा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसी ईडी ने नया समन जारी किया है और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है. नये समन को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है. आप नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि अरविंद केजरीवाल शनिवार को कोर्ट गए पहुंचे थे. इससे बीजेपी नेताओं को जवाब मिल गया है जो यह कह रहे थे कि केजरीवाल कोर्ट और ईडी से भाग रहे हैं. दिल्ली के सीएम ने उनका बीजेपी नेताओं का मुंह बंद कर दिया.

आगे आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 16 मार्च की शाम ईडी द्वारा एक और समन मिला है. उन्होंने उनसे दिल्ली जल बोर्ड से संबंधित कुछ जांच में शामिल होने के लिए कहा है. हमें ईडी के द्वारा दर्ज मामले की जानकारी नहीं है. अरविंद केजरीवाल को इस फर्जी मामले में तलब किया गया है.

केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए बैकअप प्लान

उन्होंने कहा कि इस दिल्ली जल बोर्ड मामले के बारे में किसी को जानकारी नहीं हैं. समन इसलिए भेजने का काम किया जा रहा है क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी को शक होने लगा है कि क्या वे एक्साइज मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर पाएंगे. केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए एक बैकअप प्लान तैयार किया जा रहा है.

अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

18 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया

जानकारी के अनुसार, ईडी ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में सीएम अरविंद केजरीवाल को 18 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है. मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी कानून के तहत दर्ज यह दूसरा केस है जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को बुलाया गया है.

उल्लेखनीय है कि सीएम केजरीवाल की ओर से अब तक आठ समन को अवैध बताया गया है. वे आठ समन के बाद भी एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >