झारखंड के छात्रों के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, कहा- लाठीचार्ज मंजूर नहीं

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को झारखंड में छात्रों की ओर से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया. उन्होंने छात्रों की मांगों और उनके आंदोलन के प्रति समर्थन जताया.

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों का समर्थन करता हूं और सरकार से उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करने की अपील करता हूं. छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग पूरी तरह से अस्वीकार्य है.’’


क्यों आंदोलन कर रहे हैं छात्र?

झारखंड में छात्र 25 जुलाई से जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में सुधार और कुछ परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. सोमवार (10 अगस्त) को छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा की ओर मार्च किया. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने पानी की बौछारें कीं, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. इसके बाद छात्रों का विरोध और तेज हो गया.


ये भी पढ़ें: झारखंड छात्र आंदोलन में लाठी चार्च का मुद्दा गरमाया, मनोज तिवारी ने राहुल गांधी को दी चुनौती; प्रियंका ने दिया ये जवाब

पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा ने बुलाया बंद

झारखंड में विधानसभा की ओर मार्च कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद का मंगलवार (11 अगस्त) को राज्य के कई हिस्सों में असर दिखा. ज्यादातर स्कूल और दुकानें बंद रहीं, जबकि रांची समेत कई शहरों में सड़कों पर वाहन कम नजर आए. पुलिस के अनुसार, रांची के किशोरगंज, अरगोड़ा और कांके इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरमू चौक और किशोरगंज चौक पर कुछ कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध किया. बंद के कारण कई जगहों पर लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा.


ये भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज चौथा दिन : सदन में JPSC-JSSC मुद्दे पर जोरदार हंगामा

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि सोमवार को रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बंद बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी की बौछारें कीं, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. इसके विरोध में मंगलवार को सुबह 8 बजे से आधी रात तक बंद रहेगा. हालांकि, अस्पताल, एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >