Dhruv Rathee: ध्रुव राठी वीडियो मामले में अरविंद केजरीवाल देंगे माफीनामा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

Dhruv Rathee: यूट्यूबर ध्रुव राठी वीडियो मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें मानहानि मामले में माफीनामा देने का आदेश दिया है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 13 मई को होगी.

Dhruv Rathee: यूट्यूबर ध्रुव राठी वीडियो मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को माफीनामा देना होगा. लेकिन शिकायतकर्ता पर निर्भर करेगा कि वह इस माफीनामा को स्वीकार करेंगे या नहीं.

क्या है मामला

दरअसल अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि 2018 में ध्रुव राठी के वीडियो को रीट्वीट करना उनकी गलती थी. इस मामले में 2018 में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज हुआ था.

सुप्रीम कोर्ट ने मानहानी मामले में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कार्यवाही पर रोक बढ़ा दी

सुप्रीम कोर्ट ने ध्रुव राठी के वीडियो को रीट्वीट करने के लिए अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि की कार्यवाही पर रोक बढ़ा दी.

कौन हैं ध्रुव राठी और क्यों हैं चर्चा में?

ध्रुव राठी एक यूट्यूबर हैं. एक वीडियो को लेकर राठी इन दिनों काफी चर्चा में हैं. उन्होंने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने भारत में लोकतंत्र को लेकर सवाल उठाया था. जिसके बाद उनके वीडियो की खुब चर्चा हुई और कुछ लोग उनके समर्थन में उतर गए, तो कुछ उनके खिलाफ हो गए. दरअसल उन्होंने अपने वीडियो में भारत के लोकतंत्र की तुलना नॉर्थ कोरिया और रूस की थी. यही नहीं, उन्होंने अपने वीडियो में कहा था कि भारत एक देश और एक पार्टी की ओर बढ़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >