केजरीवाल ने वोटर लिस्ट में हेराफेरी का लगाया आरोप, कहा- बेईमानी से चुनाव जीतना चाहती है BJP

Arvind Kejriwal accused tampering in voter list: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जंग जारी है. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर ताजा हमला बोला है. उन्होंने वोटर सूची में हेराफेरी का आरोप लगाया है.

Arvind Kejriwal accused tampering in voter list: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वोटर लिस्ट में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए नई दिल्ली के जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है. केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और बीजेपी पर बड़ा हमला किया. उन्होंने कहा, नई दिल्ली विधानसभा में बीजेपी की साजिश का पर्दाफाश हुआ है. पिछले 15 दिनों में बीजेपी ने हजारों वोट कटवाने और फर्जी वोट जुड़वाने की एप्लीकेशन दी है. दिल्ली चुनाव में हार मानकर बीजेपी अब बेईमानी पर उतर आई है. इनके पास न मुख्यमंत्री का चेहरा है और न ही कोई ठोस उम्मीदवार. वोट कटवाने और फर्जीवाड़े के सहारे चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही है.

केजरीवाल ने कहा, बीजेपी बेईमानी से चुनाव जीतना चाहती है

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “भाजपा बेईमानी से चुनाव लड़कर किसी भी तरह से चुनाव जीतना चाहती है. लेकिन, दिल्ली की जनता ऐसा नहीं होने देगी. हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में उन्होंने जो हथकंडे अपनाए थे – हम उन्हें उस हथकंडे का इस्तेमाल करके यहां जीतने नहीं देंगे.” केजरीवाल ने कहा, “महिलाओं के लिए 2100 प्रतिमाह की महिला सम्मान योजना और बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी बौखला गई है. लेकिन दिल्ली की जनता इन साजिशों का मुंहतोड़ जवाब देगी.”

यह भी पढ़ें: ‘निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार डॉ मनमोहन सिंह का अपमान’, राहुल और केजरीवाल ने केंद्र पर लगाया गंभीर आरोप

केजरीवाल ने निर्वाचन अधिकार को पत्र लिखकर क्या शिकायत की?

अरविंद केजरीवाल ने निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, “मैं आपको तत्काल यह बताने के लिए लिख रहा हूं कि पिछले कुछ दिनों में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने के लिए आवेदनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है.”

संजय सिंह ने कहा, भाजपा को उसके मनसूबों में सफल नहीं होने देंगे

सांसद संजय सिंह ने कहा, “भाजपा का मकसद दिल्ली में सारी योजनाओं पर रोक लगाने का है. जब केजरीवाल महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री कर रहे थे तब उसका भी इन्होंने विरोध किया था. बिजली-पानी फ्री करने का भी विरोध किया था. हर काम का विरोध करना भाजपा का लक्ष्य है. यहां स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लिनिक ना बन पाए, लेकिन केजरीवाल जी ने लड़ कर सारे काम कराए हैं. भाजपा को उनके मनसूबों में सफल नहीं होने देंगे. भाजपा बुरी तरह चुनाव हार रही है.”

यह भी पढ़ें: BJP: दिल्ली की मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ने का काम कर रही आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >