जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना के संतरी ने की गोलीबारी, दो आम नागरिकों की मौत

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. वहीं, घटना के बाद गुस्साये लोगों ने शिविर में पथराव किया है.

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि राजौरी जिले में सेना के एक संतरी ने आज यानी शुक्रवार को सुबह कथित तौर पर गोलियां चला दी. अचानक चली गोली दो आम लोगों को लगी जिससे उनकी मौत हो गई. वहीं, एक और शख्स गोली लगने से घायल हो गया.

संतरी ने अचानक चला दी गोली: जम्मू कश्मीर में अधिकारियों ने बताया कि जिनकी गोली लगने से मौत हुई है वे कथित तौर पर सेना के साथ कुलियों के रूप में काम करते थे. बताया जा रहा है कि वे सुबह करीब सवा छह बजे जिले में एक सैन्य शिविर के अल्फा गेट के पास जा रहे थे, तभी संतरी ने उन पर गोलियां चला दी.

अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के रहने वाले शलिंदर कुमार और कमल किशोर की गोलीबारी में मौत हुई है. जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. उन्होंने बताया कि संतरी के गोलीबारी करने के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

स्थिति तनावपूर्ण, गुस्साये लोगों ने किया पथराव : वहीं गोली लगने से मौत मामले में इलाके में तनावपूर्ण स्थिति है. मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ आक्रोशित लोगों ने शिविर पर पथराव भी किया है. जिसके बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल को मौके पर भेजा गया है.

Also Read: गाम्बिया में बच्चों की मौत मामले में मेडन फार्मा को क्लीन चिट, केंद्र सरकार ने कहा- सिरप में मिलावट नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >