अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, राष्ट्रपति ने नरेंद्र तोमर का इस्तीफा स्वीकार किया

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. केंद्रीय मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को केंद्र सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री बनाया गया है. अर्जुन मुंडा को यह मंत्रालय नरेंद्र सिंह तोमर के इस्तीफा देने के बाद सौंपा गया है.

नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता का इस्तीफा मंजूर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है.

डॉ भारती प्रवीण पवार को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा. जबकि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

Also Read: प्रभात खबर संवाद में बोले अर्जुन मुंडा, प्रधानमंत्री आउटकम बेस्ड और फोकस्ड है, टीम वर्क पर करते हैं विश्वास

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विधायक निर्वाचित हुए बीजेपी के 9 सदस्यों का इस्तीफा स्वीकार किया

इससे पहले गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उन 9 सांसदों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं जिन्होंने हालिया विधानसभा चुनावों में विधायक निर्वाचित होने के बाद बुधवार को इस्तीफा दिए थे. बिरला ने सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर इस बारे में सभा को सूचित किया. लोकसभा अध्यक्ष ने सदन को बताया कि राजस्थान प्रदेश के जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन राठौड़, राजसमंद से दीया कुमारी, मध्य प्रदेश के मुरैना से नरेन्द्र सिंह तोमर, दमोह से प्रह्लाद पटेल, जबलपुर से राकेश सिंह, सीधी से रीति पाठक, होशंगाबाद से उदय प्रताप सिंह तथा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से गोमती साय और बिलासपुर से सांसद अरुण साव ने इस्तीफा दिया है. उन्होंने कहा, मैंने इन सदस्यों के त्यागपत्र को छह दिसंबर, 2023 की तिथि से स्वीकार कर लिया है. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद सिंह पटेल समेत भाजपा के 10 सांसदों ने बुधवार को इस्तीफा दिया था. इनमें किरोणीलाल मीणा राज्यसभा के सदस्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >