अनुराग ठाकुर ने गुजरात-हिमाचल में जीत का किया दावा, AAP पर बोला हमला, कहा- पंजाब में भ्रष्टाचार चरम पर

मोहाली IISER में स्वच्छ भारत 2.0 कार्यक्रम के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, सरदार वल्लभभाई पटेल ने न केवल भारत को स्वतंत्रता दिलायी बल्कि आजादी के बाद 550 से अधिक रियासतों को एकजुट करके देश को मजबूत किया.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा, आप की अगुआई में पंजाब में तेजी से भ्रष्टाचार बढ़ी है. ठाकुर ने कहा, AAP को पंजाब में देखना चाहिए कि 3 महीने में 70 से ज्यादा हत्या हुईं. पंजाब में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है.

हिमाचल और गुजरात में होगी बीजेपी की धमाकेदार जीत: ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा, जैसे यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा फिर सत्ता में आयी, हिमाचल और गुजरात में भी पहले से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में फिर आएगी.


Also Read: ‘दिल्ली में मौलवियों को सालाना 18 हजार देते है, पुजारियों को कितना?’ अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर पलटवार

सरदार पटेल ने देश को किया मजबूत – अनुराग ठाकुर

मोहाली IISER में स्वच्छ भारत 2.0 कार्यक्रम के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, सरदार वल्लभभाई पटेल ने न केवल भारत को स्वतंत्रता दिलायी बल्कि आजादी के बाद 550 से अधिक रियासतों को एकजुट करके देश को मजबूत किया.

स्वस्छता को लेकर होना चाहिए जन आंदोलन- ठाकुर

पंजाब के मोहाली में आईआईएसईआर में स्वच्छ भारत 2.0 कार्यक्रम के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा, स्वच्छता को लेकर जन आंदोलन होना चाहिए और यह तभी होगा जब युवा इसमें भाग लें. पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान का असर ज्यादातर देश के युवाओं और बच्चों में देखा जा सकता है. आजकल बच्चे अपने माता-पिता को सड़कों पर कूड़ा डालने से रोकते हैं.

हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान, 8 दिसंबर को नतीजे

चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तारीख की घोषणा कर दी है. जिसके अनुसार 12 नवंबर को एक चरण में पूरे राज्य में मतदान होगा. जबकि 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे आयेंगे. हालांकि चुनाव आयोग अबतक गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा नहीं किया है. वैसे मीडिया सूत्रों के हवाले से खबर है कि राज्यों में दो चरणों में मतदान कराया जा सकता है और नतीजे 8 दिसंबर को ही हिमाचल प्रदेश के साथ आने की संभावना जतायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >