‘अनुराग ठाकुर ने मुझे गाली दी, माफी नहीं चाहिए’ लोकसभा में BJP सांसद की किस बात पर भड़के राहुल गांधी

Parliament Session: संसद का बजट सत्र मंगलवार को हंगामेदार रहा. लोकसभा में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच कई बार नोंक-झोंक देखने को मिली. राहुल गांधी ने तो अनुराग ठाकुर पर गाली देने का आरोप लगा दिया.

Parliament Session: लोकसभा में जनगणना को लेकर तीखी बहस हुई. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर पर गाली देने का आरोप लगाते हुए कहा, जो भी आदिवासी, दलित और पिछड़े के मुद्दे उठाता है, उसे गाली दी जाती है. मैं इन गालियों को खुशी-खुशी स्वीकार करूंगा. अनुराग ठाकुर ने मुझे गाली दी है और मेरा अपमान किया है. लेकिन मैं उनसे कोई माफी नहीं चाहता. इस पर अनुराग ठाकुर ने कहा, मैंने कहा था कि जो जाति के बारे में नहीं जानता, वह जनगणना की बात करता है. मैंने किसी का नाम नहीं लिया. अनुराग ठाकुर ने जाति जनगणना पर बोलते हुए कहा, जिसकी जाति का पता नहीं, वो जातीय जनगणना कराने की बात करता है. ठाकुर के इसी बयान पर सदन में भारी हंगामा हुआ.

अर्जुन की तरह केवल मछली की आंख देख रहे हैं, जाति जनगणना करवाकर रहेंगे : राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को सदन में कहा कि उन्हें अर्जुन की तरह सिर्फ मछली की आंख ही दिखाई दे रही है और वह देश में जाति आधारित जनगणना करवाकर रहेंगे. राहुल गांधी ने कहा , आप लोग मेरा जितना अपमान करना चाहते है , आप खुशी से करिए. आप रोज़ करिए. मगर एक बात मत भूलिए, कि जाति जनगणना हम करवाकर रहेंगे.

अखिलेश यादव बोले- आप जाति कैसे पूछ सकते हैं ?

राहुल गांधी और अनुराग ठाकुर के बीच जारी बहस में कूदते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ठाकुर की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा सदन के अंदर किसी सदस्य की जाति नहीं पूछी जा सकती. उन्होंने कहा , आप जाति कैसे पूछ सकते हैं ? आप जाति नहीं पूछ सकते.

Also Read: अखिलेश बोले – आर्मी स्कूल से पढ़ा हूं तो अनुराग ठाकुर ने कहा- मैं आर्मी में कैप्टन, संसद में अग्निवीर पर SP और BJP में घमासान

कोचिंग की इन लापरवाही से गई छात्रों की जान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >