मोदी विरोधी पोस्टर पर सियासी घमासान, जंतर-मंतर में आज AAP का प्रदर्शन, 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' अभियान की शुरुआत

राष्ट्रीय राजधानी में दीवारों और बिजली के खंभों पर 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' लिखे हुए पोस्टर दिखाई दिए थे. जिसपर दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर 49 प्राथमिकी दर्ज की है.

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोध पोस्टर को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी में सियासी घमासान शुरू हो चुका है. आप आज जंतर-मंतर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी.

आप करेगी ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ अभियान की शुरुआत

आम आदमी पार्टी (आप) ने 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए आज जंतर-मंतर से मोदी हटाओ, देश बचाओ अभियान की शुरुआत करेगी. आप नेता एवं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पार्टी एक आम बैठक आयोजित करेगी जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भागवंत मान समेत कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे. गोपाल राय ने कहा, प्रधानमंत्री को मोदी हटाओ, देश बचाओ जैसे नारों के दीवारों पर लिखे जाने से डर लग रहा है. अब देश के लोगों की आवाज को पुलिस द्वारा गिरफ्तारियों और प्राथमिकी दर्ज करने से नहीं दबाया जा सकेगा.

मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर पर पुलिस का एक्शन, 6 गिरफ्तार, 49 एफआईआर

राष्ट्रीय राजधानी में दीवारों और बिजली के खंभों पर ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ लिखे हुए पोस्टर दिखाई दिए थे. जिसपर दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर 49 प्राथमिकी दर्ज की है. इससे पहले दिन में पुलिस ने कहा था कि 100 प्राथमिकी दर्ज की गईं, लेकिन बाद में उन्होंने इस आंकड़े में संशोधन किया.

Also Read: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बोले, G-8 मंच का 2024 के लोकसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं

आम आदमी पार्टी की गाड़ी से बरामद हुए 2 हजार पोस्टर

पुलिस के अनुसार, प्रेस को 50,000 पोस्टर छापने का आदेश दिया गया था और उनमें से कई पोस्टर रविवार रात लगा दिए गए. पुलिस ने बताया कि मंदिर मार्ग, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, अरुणा आसफ अली रोड, सीमापुरी, न्यू उस्मानपुर, खजूरी खास, अशोक विहार, मॉडल टाउन और भारत नगर में लगे पोस्टर हटा दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि डीडीयू मार्ग पर आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय से बाहर निकलने के बाद एक कार से 2,050 सहित लगभग 20,000 पोस्टर जब्त किए गए हैं. उन्होंने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >