अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार (5 जून) को पार्टी छोड़ दी. उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिसे पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंजूर कर लिया है. जानें अपने इस फैसले पर क्या बोले अन्नामलाई.

के. अन्नामलाई ने बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद कहा कि आज हम एक नया आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं. हमारी राजनीतिक पार्टी तमिलनाडु में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी. उन्होंने संकेत दिया कि अब वे अपनी नई पार्टी के साथ राज्य की राजनीति में नई पारी शुरू करेंगे.

अन्नामलाई ने कहा कि मेरे सामने सबसे बड़ा सवाल यह था कि मैं पहले बीजेपी का कार्यकर्ता हूं या तमिल. मैंने 4 दिसंबर 2025 को ही पार्टी को बता दिया था कि मैं इस्तीफा देने वाला हूं. हालांकि पार्टी ने मुझसे कहा कि पहले चुनाव की जिम्मेदारी पूरी करें, उसके बाद फैसला लें.

यह भी पढ़ेंं : तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने छोड़ी पार्टी, इस्तीफा मंजूर

अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर अपने संबोधन में कहा कि लक्ष्य बड़े हैं, और भी लोगों को साथ लेकर चलना होगा. मैंने एक नए प्रकार की राजनीति की शुरुआत करने के लिए गरिमापूर्ण तरीके से बीजेपी छोड़ दी है. उन्होंने कहा कि मैंने बीजेपी में रहते हुए तमिलनाडु की पहचान, संस्कृति, जल अधिकार सहित किसी भी अधिकार को लेकर कभी समझौता नहीं किया.

अन्नामलाई क्यों थे बीजेपी से नाराज?

ऐसा बताया जा रहा है कि नैनार नागेंद्रन को उनकी जगह बीजेपी की तमिलनाडु इकाई का अध्यक्ष पद नियुक्त किए जाने और राज्य में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत अन्नाद्रमुक के साथ चुनावी गठबंधन फिर से किए जाने के बाद से अन्नामलाई नाराज थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >