आंध्र प्रदेश में बस-लॉरी टक्कर के बाद भीषण आग, 13 यात्री जिंदा जलकर मरे

Andhra Pradesh Accident: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार को एक निजी बस कंक्रीट से लदे डंपर ट्रक से टकरा गई. जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई.

Andhra Pradesh Accident: बस-लॉरी की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई. जबकि अन्य कई लोग आग में झुलस गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जीवित बचे लोग अंधेरा, धुआं, आग और गर्मी से परेशान हो गए. कई लोग नींद की वजह से हादसे के बाद सीट से गिर गए और घायल हो गए. एक स्थानीय निवासी ने बताया, आज सुबह-सवेरे, 5:45 से 6 बजे के बीच, एक ट्रक और एक यात्री बस की टक्कर हो गई. जब बस में आग लगी, तब उसके अंदर लगभग 40 यात्री सवार थे. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं. उन्होंने आग बुझाई और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन दुख की बात है कि 13 लोगों की जान चली गई. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

भयावह था हादसे का मंजर

बस-ट्रक के बीच टक्कर के बाद दुर्घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई. वहां का मंजर काफी भयावह था. शवों को जब एम्बुलेंस में ले जाया जा रहा था तो सड़क पर कई पूरी तरह से झुलसे हुए शव पड़े हुए थे. एक यात्री की पसलियां तक दिखाई दे रही थीं. जो आग की भयावहता को दिखाता है.

महिला यात्री ने दुर्घटना की दास्तां बताई

अस्पताल में बिस्तर पर लेटी एक महिला यात्री ने दुर्घटना की दास्तां बताई. कहा- उनके साथ यात्रा कर एक लड़के ने कहा था, पिन्नी (आंटी), हम इस दुर्घटना में मर जाएंगे. हमें सुबह तक उदयगिरि पहुंचना था. हम तीन लोग थे. हम में से दो जीवित हैं, लेकिन लड़के का कोई पता नहीं है. हम सो रहे थे और अपनी सीट से गिर गए. जब ​​तक हमें गिरने का कारण समझ आया, तब तक धुआं ही धुआं भर गया था. दो लोग बगल के दरवाजे से निकलने में कामयाब रहे. महिला के अनुसार, बस बहुत तेज गति से चल रही थी और वह पीछे से पांचवीं पंक्ति में बैठी थी.

शरीर पर आग की लपटें थीं

हादसे में झुलसे एक युवक ने बताया कि उसे पता ही नहीं चला कि क्या हुआ था. मैं सो रहा था. हादसे के बाद मैं सड़क पर गिर गया. मेरे शरीर पर आग की लपटें थीं. एक अन्य पुरुष यात्री ने बताया कि दुर्घटना सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हु. उसे और एक अन्य व्यक्ति को खिड़की तोड़कर कूदना पड़ा.

जान बचाने की कोशिश में एक-दूसरे को कुचल रहे थे यात्री

एक यात्री ने बताया- उसने तेलंगाना के निजामाबाद से अपनी यात्रा शुरू की थी और पामुरु जा रहा था कि तभी रास्ते में यह दुर्घटना हुई. उसने बताया कि दुर्घटना के समय यात्री जान बचाने की कोशिश में एक-दूसरे को कुचल रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >