Amritpal Singh: ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखिया अमृतपाल सिंह की मां गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Amritpal Singh : ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह की मां को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. उनके साथ कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है. जानें पूरा मामला

Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह की मां और उसके कुछ रिश्तेदारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, ये अमृतपाल को असम की जेल से पंजाब की जेल में ट्रांसफर करने की मांग कर रहे थे और अपनी इस मांग को लेकर इन्होंने एक मार्च निकालने की बात कही थी. मार्च सोमवार को ये निकालने वाले थे. इसके एक दिन पहले ही पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया. आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह को पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था. उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी रासुका लगाया गया था.

‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह और उसके नौ साथी इस वक्त असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं. यहां की सुरक्षा कड़ी रखी गई है. पुलिस उपायुक्त आलम विजय सिंह ने मामले को लेकर बताया कि अमृतपाल की मां बलविंदर कौर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. वहीं डीसीपी ने कहा कि उन्हें एहतियातन हिरासत में लेने का काम किया गया है.

Read Also : Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल सिंह को लेकर विशेष विमान असम के डिब्रूगढ़ पहुंचा

क्या है मामला जानें

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 23 फरवरी को अमृतपाल और उसके संगठन वारिस पंजाब दे से जुड़े लोगों ने एक थाने पर हमला कर दिया था. यह घटनाक्रम अजनाला में देखने को मिला था. अमृतपाल और उसके समर्थक हाथ में तलवार, लाठी-डंडे लेकर थाने पहुंचे थे. अमृतपाल के समर्थक लवप्रीत तूफान की रिहाई को मांग को लेकर ये बवाल किया गया था. लवप्रीत तूफान की बात करें तो उसे पुलिस ने बरिंदर सिंह नाम के शख्स को अगवा और मारपीट करने के आरोप में हिरासत में लिया था. इस घटना के लगभग दो महीने बाद अमृतपाल को गिरफ्तार किया गया था. उस वक्त से उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद रखा गया है. अमृतपाल पर कई मामले दर्ज हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >