Amritpal Singh Updates: कौन है बलजीत कौर जिसने अमृतपाल को दी शरण ? एक रात यहां रुका था खालिस्तानी

Amritpal Singh Latest Updates : हमें खुफिया जानकारी मिली थी. इसके बाद फौरन पंजाब पुलिस को सूचित किया गया और बताया गया कि अमृतपाल और उसका दोस्त 19 और 20 मार्च की दरमियानी रात शाहबाद शहर के एक घर में ठहरे थे. जानें क्या बोले कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया

Amritpal Singh Latest Updates : कट्टर अलगाववादी अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. इस बीच पंजाब और हरियाणा पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है जिसके बारे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वो महिला है कौन ? तो आपको बता दें कि महिला ने कथित तौर पर अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी पपलप्रीत सिंह को कुरुक्षेत्र जिले में अपने घर में शरण दी थी. बलजीत कौर नाम की महिला को हिरासत में लिया गया है. महिला तक पहुंचने में पंजाब पुलिस ने हरियाणा पुलिस की मदद ली.

अमृतपाल सिंह की तलाश जारी

पंजाब पुलिस के IGP सुखचैन सिंह गिल ने मामले को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पुलिस अमृतपाल सिंह की तलाश कर रही है. पुलिस को पता चला है कि अमृतपाल का आखिरी लोकेशन हरियाणा में है. हमने बलजीत कौर नाम की महिला को हिरासत में लिया है. उन्होंने कहा कि अमृतपाल कुरुक्षेत्र में इस महिला के घर में रुका था. महिला उसके संपर्क में पिछले 2.5 साल से थी. महिला शाहबाद की सिद्धार्थ कॉलोनी में रहती है जो कथित तौर पर पापलप्रीत सिंह के संपर्क में थी. कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया ने मामले पर जानकारी दी कि महिला को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया. इसके बाद उसे पंजाब पुलिस को सौंपने का काम किया जा चुका है.

Also Read: Punjab: भगोड़े ‘अमृतपाल’ का गनमैन तजिंदर गिल गिरफ्तार, अजनाला कांड में भी शामिल होने के मिले सबूत

शाहबाद शहर के एक घर में ठहरा था अमृतपाल

कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया ने कहा कि हमें खुफिया जानकारी मिली थी. इसके बाद फौरन पंजाब पुलिस को सूचित किया गया और बताया गया कि अमृतपाल और उसका दोस्त 19 और 20 मार्च की दरमियानी रात शाहबाद शहर के एक घर में ठहरे थे. पुलिस ने पूछताछ के लिए महिला को हिरासत में ले लिया है. उन्होंने कहा कि जो शुरुआती जानकारी सामने आयी है उसके अनुसार , महिला पिछले दो साल से पापलप्रीत सिंह के संपर्क में थी. जांच में पता चला है कि वह 19 मार्च को यहां ठहरा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >