Amit Shah: विदेशी टीशर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले राहुल गांधी, अमित शाह का भारत जोड़ो यात्रा पर तंज

भाजपा की राजस्थान इकाई के बूथ पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, मुस्लिम चरमपंथियों द्वारा उदयपुर में की गयी दर्जी कन्हैया लाल की हत्या और करौली हिंसा को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा तथा आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति कर सकती है.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘भारत राष्ट्र है ही नहीं’ कहने वाले आज ‘विदेशी’ टीशर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं.

कन्हैया लाल की हत्या और हिंसा पर अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला

भाजपा की राजस्थान इकाई के बूथ पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, मुस्लिम चरमपंथियों द्वारा उदयपुर में की गयी दर्जी कन्हैया लाल की हत्या और करौली हिंसा को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा तथा आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति कर सकती है. उन्‍होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में इसे ‘उखाड़ फेंकने’ को कहा.

Also Read: एक्शन में अमित शाह, नीतीश कुमार के दौरे बीच भाजपा की बड़ी बैठक, 2024 लोकसभा चुनाव का प्लान तैयार

अमित शाह ने राहुल गांधी को इतिहास पढ़ने की दी सलाह

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा, अभी राहुल बाबा, भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं… विदेशी टी-शर्ट पहनकर वह भारत जोड़ने निकले हैं… मैं उनको और कांग्रेसियों को संसद में उनके भाषण का एक वाक्य याद दिलाता हूं… भारत राष्ट्र है ही नहीं. राहुल बाबा, किस किताब में आपने यह पढ़ा है? यह तो वह राष्ट्र है जिसके लिए लाखों, लाख लोगों ने अपने गर्दन कटवाए. शाह ने कहा, आपको यह राष्‍ट्र नहीं लगता. ये राहुल बाबा भारत जोड़ने निकले हैं, मुझे लगता है कि उनको भारत का इतिहास पढ़ने की जरूरत है.

शाह ने कहा, कांग्रेस सिर्फ खोखले वादे कर सकती है : शाह

पूर्व भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा, (आपने) 2018 में राहुल गांधी के साथ जो वादे किए थे, उनके बारे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आपसे ह‍िसाब मांगती है. 10 दिन के अंदर किसानों का ऋण माफ करने का क्या हुआ? युवाओं को 3,500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का क्या हुआ? 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का क्या हुआ? भाजपा नेता ने कहा, कांग्रेस सिर्फ खोखले वादे कर सकती है, वह वादों को पूरा नहीं कर सकती. कांग्रेस सरकार विकास का काम नहीं कर सकती है. वह सड़कें नहीं बना सकती, बिजली नहीं दे सकती, रोजगार नहीं दे सकती है. कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक एवं तुष्टिकरण की राजनीति कर सकती है. शाह ने कहा कि देश में सबसे महंगी ब‍िजली एवं पेट्रोल-डीजल राजस्‍थान में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >