Amit Shah Angry: ‘भारत के विदेश मंत्री पर भी भरोसा नहीं…’ लोकसभा में विपक्ष पर भड़के अमित शाह, देखें वीडियो

Amit Shah Angry: लोकसभा में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर जोरदार चर्चा की गई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष को लेकर सदन को पूरी जानकारी दी. उसके बाद विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने भी चर्चा में हिस्सा लिया. जब वो अपनी बात रख रहे थे, तब विपक्षी पार्टी के सांसद उनपर लगातार हमला कर रहे थे. तभी गृह मंत्री अमित शाह को अचानक गुस्सा आ गया और विपक्ष पर अपना गुस्सा दिखाया.

Amit Shah Angry: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर जोरदार बहस जारी है. जब विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर बोल रहे थे, तब विपक्षी सांसद लगातार हंगामा कर रहे थे उनपर निशाना साध रहे थे. तब अचानक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपनी सीट पर खड़े हुए और विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने गुस्सा करते हुए कहा, आपको देश के विदेश मंत्री पर भी भरोसा नहीं है.

विपक्ष को भारत के विदेश मंत्री पर भरोसा नहीं, बल्कि किसी और देश पर भरोसा : अमित शाह

सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मुझे इस बात पर आपत्ति है कि उन्हें (विपक्ष को) एक भारतीय विदेश मंत्री पर भरोसा नहीं है, बल्कि किसी और देश पर भरोसा है. मैं उनकी पार्टी में विदेशी का महत्व समझ सकता हूं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनकी पार्टी की सभी बातें यहां सदन में थोप दी जाएं. यही कारण है कि वे वहां (विपक्षी बेंचों पर) बैठे हैं, और अगले 20 वर्षों तक वहीं बैठे रहेंगे.”

ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले डॉ जयशंकर

सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, “हमारी कूटनीति का केंद्र बिंदु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद था. हमारे लिए चुनौती यह थी कि इस विशेष समय में सुरक्षा परिषद को विश्वास में लेना, जब पाकिस्तान सुरक्षा परिषद का सदस्य है. सुरक्षा परिषद में हमारे दो लक्ष्य थे: 1- सुरक्षा परिषद से जवाबदेही की आवश्यकता का समर्थन प्राप्त करना, दूसरा – इस हमले को अंजाम देने वालों को न्याय के कटघरे में लाना. मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि यदि आप 25 अप्रैल के सुरक्षा परिषद के बयान को देखें, तो सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने इस आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की थी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद अपने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है. सबसे महत्वपूर्ण बात, परिषद ने आतंकवाद के इस निंदनीय कृत्य के अपराधियों, आयोजकों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने की आवश्यकता पर जोर दिया.”

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: ‘भारत के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान तब हुआ सीजफायर, रक्षा मंत्री ने ट्रंप के दावे को किया खारिजये भी पढ़ें: Operation Sindoor: ’22 मिनट में गिड़गिड़ाने लगा पाकिस्तान, 100 से अधिक आतंकवादी ढेर’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंहये भी पढ़ें: Operation Mahadev : पहलगाम आतंकी हमले के दो आतंकियों को सेना ने मार गिराया!ये भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session: जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की तो लंका जल गई, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहस के पहले बयानबाजी तेज

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर में भारत के कितने प्लेन गिरे? राजनाथ सिंह ने संसद में विपक्ष के सवालों का दिया जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >