बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू, अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था पहुंचा कश्मीर

Amarnath Yatra : जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 4,822 श्रद्धालुओं का पहला अमरनाथ यात्रा जत्था उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रवाना किया. कड़ी सुरक्षा के बीच सभी श्रद्धालु सकुशल कश्मीर पहुंचे. भक्ति और उत्साह के माहौल में शुरू हुई यात्रा के लिए प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं.

Amarnath Yatra : बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है.जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिंहा ने जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं. इस दौरान पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा.

कड़ी सुरक्षा के बीच सभी श्रद्धालु सुरक्षित पहुंचे कश्मीर


पुलिस अधिकारियों के अनुसार,बाबा अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे के सभी श्रद्धालु कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विभिन्न वाहनों से कश्मीर के लिए रवाना हुए और सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंच गए. रास्ते में सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक इंतजाम किए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके.



भक्ति और उल्लास के माहौल में हुई यात्रा की शुरुआत

अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले भगवती नगर यात्री निवास में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और प्रार्थना का आयोजन किया गया. यहां देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया. श्रद्धालुओं ने यात्रा को अपने जीवन का सौभाग्य बताते हुए सुखद और सफल दर्शन की कामना की

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस को सुनाई खरी-खरी, कहा- केंद्र सरकार का विरोध करना जुर्म नहीं

प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम

पुलिस प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात और अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी. जम्मू -कश्मीर प्रशासन ने यात्रियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने और मौसम की जानकारी लेते हुए यात्रा जारी रखने की अपील की है.

यह भी पढ़ें- केतन अग्रवाल मर्डर केस: आरोपी सिया को लेकर उसके घर पहुंची पुलिस, हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >