Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ पर तीसरी आंख की नजर‍! जानें कब से शुरू हो रही यात्रा

अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई इलाकों का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा उपायों का जायजा लिया.

अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए खास ध्यान दिया जा रहा है. इस बार अमरनाथ यात्रा पर तीसरी आंख की नजर होगी. सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा.

1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत

मालूम हो अमरनाथ यात्रा 2023 1 जुलाई से दो महीने की अवधि के लिए शुरू होगी. हिमालय पर 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर का दर्शन करने के लिए यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले 30 जून को तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना होगा.

एडीजीपी ने जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई इलाकों का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा उपायों का जायजा लेने के लिए लांबर-बनिहाल, रामसू, रामबन और चंद्रकोट का दौरा किया. एडीजीपी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना के अधिकारियों के साथ भी बातचीत की और रास्ते में तैनात कर्मियों को प्रदान किये जाने वाले साजो-सामान के बारे में पूछताछ की.

Also Read: अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका ! अमित शाह हुए एक्टिव

अमरनाथ यात्रा के लिए बीएसएफ पूरी तरह तैयार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान जम्मू-कश्मीर में एक जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. बीएसएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) छितर पाल ने कहा, हमारी सबसे बड़ी चुनौती अमरनाथ यात्रा है जो एक जुलाई से शुरू हो रही है. हमने उसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. हमारे जवान पूरी तरह तैयार और सतर्क हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >