छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर सुबह-सुबह पहुंची इनकम टैक्स की टीम, खंगाल रही है दस्तावेज

इनकम टैक्स की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही हैं. छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर के बाहर भारी सुरक्षा नजर आ रही है. जानें ताजा अपडेट

छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स की टीम ने राज्य के पूर्व खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के आवास पर छापेमारी की है. इनकम टैक्स की टीम प्रदेश के अंबिकापुर के साथ-साथ उनके मध्य प्रदेश के ठिकानों पर भी पहुंची है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घर के अंदर जांच एजेंसी की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही हैं. भगत के घर के बाहर भारी सुरक्षा नजर आ रही है. अमरजीत भगत की बात करें तो वे कांग्रेस की पूर्व भूपेश बघेल सरकार में कैबिनेट मंत्री थे. उनको खाद्य के साथ-साथ संस्कृति और योजना विभाग भी दिया गया था.

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था तो, राज्य के 13वें मंत्री के रूप में आदिवासी नेता अमरजीत भगत ने मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी. उल्लेखनीय है कि भगत राज्य के प्रमुख आदिवासी नेता माने जाते हैं. वह साल 2003 से लगातार सीतापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस से विधायक थे. पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग की सीतापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के सिटिंग एमएलए और मंत्री अमरजीत भगत चुनाव हार गए . बीजेपी के रामकुमार टोप्पो ने उन्हें हराया.

Also Read: सीतापुर में अब तक अजेय हैं भूपेश बघेल सरकार के खाद्य-आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, ऐसा है पॉलिटिकल करियर

किसान परिवार से है अमरजीत भगत का नाता

सीतापुर के पूर्व विधायक अमरजीत भगत सूरजपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पार्वतीपुर के निवासी हैं. इनके परिवार की बात करें तो 3 भाइयों में वे सबसे बड़े हैं. भगत की प्राथमिक शिक्षा गांव में ही हुई, वहीं मिडिल स्कूल तक की पढ़ाई उन्होंने जयनगर से पूरा किया. हाईस्कूल से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई के लिए वे अंबिकापुर पहुंचे. यहां से ही उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत भी की. अमरजीत भगत के दो बेटे हैं. कभी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के करीबी रहे अमरजीत भगत ने जोगी द्वारा अलग पार्टी बनाने के बाद भी कांग्रेस का दामन थामे रखा. वह अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का काम करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >