Covid 19: सितंबर-अक्टूबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, एम्स निदेशक ने किया सावधान, बताए बचाव के ये उपाय

Covid 19: कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर पूरे देश में चिंता है. वहीं कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया (AIIMS director Dr Randeep Guleria) ने सावधान किया है. उन्होंने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर से इनकार नहीं किया जा सकता है.

  • सितंबर-अक्बटूर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर

  • एम्स निदेशक ने तीसरी लहर को लेकर किया सावधान

  • कहा-सोशल डिस्टेसिंग और वैक्सीनेशन से हो सकता है बचाव

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर पूरे देश में चिंता है. वहीं कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया (AIIMS director Dr Randeep Guleria) ने सावधान किया है. उन्होंने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर से इनकार नहीं किया जा सकता है. लेकिन, सावधानी, सोशल डिस्टेसिंग, मास्क और वैक्सीनेशन के जरिए इससे बचा जा सकता है. एक अंग्रेजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने ये बात कही हैं.

क्या सितंबर में आ सकती है तीसरी लहर: वहीं, सितंबर-अक्टूबर में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना पर डॉ. गुलेरिया का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए तीसरी लहर का डर तो सता रहा है. क्योंकि जैसे जैसे प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं, वैसे वैसे सार्वजनिक जगहों पर भीड़ बढ़ रही है. लोग यात्राएं कर रहे हैं. लोग कोरोना गाईडलाइन का पूरी तरह अनदेखी कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अभी भी कोरोना के आंकड़े डरा रहे हैं. हर दिन देश में कोरोना के आंकड़े 30 हजार से उपर ही रह रहे हैं. वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी कमी तो आई है लेकिन अभी भी ये ज्यादा है. एसे में जिस तरह से देश अनलॉक हो रहा है, पाबंदिया हटती जा रही है, और लोग कोरोना प्रोटोकॉल की अनदेखी कर रहे हैं, उससे साफ है कि आने वाले समय में यानी सितंबर या अक्टूबर में कोरोना के मामलों में इजाफा हो सकता है.

बच्चों के लिए कितना घातक है कोरोना की तीसरी लहर: कई जानकारों का मानना है कि कोरोना की तीसरी लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे होंगे. लेकिन, डॉ. गुलेरिया का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को ज्यादा खतरा नहीं है. उन्होंने सीरो सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि, सीरो सर्वे से पता चलता है कि बच्चों को भी काफी हद तक कोरोना संक्रमण हुआ, लेकिन उन्हें हल्का संक्रमण था जिससे वे आसानी से उबर गए. वहीं एंटीबॉडी परीक्षण में भी यह बात सामने आयी है कि, बच्चों में पहले से ही एंटीबॉडी थे. एसे में उनका कहना है कि आने वाली संभावित तीसरी लहर से बच्चों गंभीर संक्रमण होने की कम ही संभावना है.

वहीं, कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्कूल खोलना उचित रहेगा या नहीं, इसपर डॉ. गुलेरिया का कहना है कि, श्रेणीबद्ध तरीके से स्कूल खोला जा सकता है. जिन इलाकों में कोरोना की रफ्तार बहुत कम है. नये संक्रमितों की संख्या कम है उन इलाकों में स्कूल खोल सकते हैं. हालांकि उन्होंने कहा की एसी व्यवस्था हो जिसमें आधे बच्चे एक दिन में आए और आधे बच्चे दूसरे दिन. इस तरह कोरोना फैलने की संभावना कम हो जाएगी. वहीं, उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि अगर सितंबर तक बच्चों के लिए टीके आ जाएं तो इससे स्कूलों को खोलने की दिशा में और प्रगति होगी.

Posted by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >