Ajmer Sharif: 'सर कलम कर देंगे', अजमेर दरगाह में शिव मंदिर का दावा करने वाले विष्णु गुप्ता को मिली धमकी

Ajmer Sharif: राजस्थान के अजमेर स्थित प्रसिद्ध ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा करने वाले विष्णु गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है.

Ajmer Sharif: अजमेर दरगाह में शिव मंदिर का दावा करने वाले विष्णु गुप्ता को कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई है. कॉलर ने कहा, तेरा सर कलम कर दिया जाएगा. धमकी देने वाले ने खुद को कनाडा का बताया है. विष्णु गुप्ता को एक और धमकी मिली है, दूसरे कॉलर ने खुद को भारत का ही रहने वाला बताया है.

अजमेर दरगाह का केस फाइल कर गलती की

कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले विष्णु गुप्ता को धमकी देने वाले शख्स ने कॉल पर कहा, तुमने अजमेर दरगाह का केस फाइल कर गलती की है.

20 दिसंबर को होगी अजमेर मामले की सुनवाई

हिंदू सेना के विष्णु गुप्ता ने कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है, जिसमें उन्होंने अजमेर शरीफ दरगाह में शिव मंदिर का दावा किया था. विष्णु गुप्ता की याचिका को कोर्ट ने 27 नवंबर को स्वीकार कर लिया था. कोर्ट ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी किया है और सुनवाई के लिए 20 दिसंबर का दिन तय किया है.

Also Read: अजमेर शरीफ दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा, कोर्ट ने अर्जी मंजूर की, देखें VIDEO

2022 में भी शिव मंदिर होने का किया गया था दावा

2022 में भी अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा करते हुए सरकार से जांच की मांग की थी. हिंदू संगठन महाराणा प्रताप सेना ने मंदिर होने का दावा करते हुए तात्कालीन अशोक गहलोत सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को पत्र लिखा था.

Also Read: कौन हैं विष्णु गुप्ता, जिन्होंने अजमेर शरीफ को दरगाह नहीं संकटमोचन महादेव मंदिर बताया?

कौन हैं विष्णु गुप्ता?

हिंदू सेना के प्रमुख विष्णु गुप्ता पहली बार चर्चा में नहीं हैं, बल्कि इससे पहले वो कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले को लेकर हाईलाइट हुए थे. विष्णु गुप्ता ने 2011 में हिंदू सेना की स्थापना की और देशभर में इसकी शाखाएं स्थापित कीं. उनका जन्म उत्तर प्रदेश के एटा में 10 अगस्त 1984 को हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >