अहमदाबाद प्लेन हादसे के कुछ घंटे बाद ही ऑफिस में जश्न, Air India ने 4 कर्मचारियों को निकाला बाहर

AISATS: गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे के कुछ घंटों बाद ही AISATS के ऑफिस से जश्न मनाने का वीडियो सामने आया. लोगों ने इस घटना को असंवेदनशील बताया. टाटा समूह और AISATS ने कार्रवाई करते हुए 4 वरिष्ठ अधिकारियों को निकाल दिया है.

AISATS: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को एक भीषण विमान हादसा हुआ था. इस हादसे में एयर इंडिया की विमान पर सवार 241 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना के कुछ समय बाद ही AISATS (Air India SATS Airport Services) के दफ्तर में जश्न मनाने का एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया. कंपनी पर लोगों ने सवाल खड़े करना शुरू कर दिए. लोगों ने इस मामले को असंवेदनशील बताया.

टाटा समूह और AISATS की प्रतिक्रिया

इस वीडियो के सामने आने के बाद टाटा समूह और AISATS ने इस मामले की जांच करते हुए कड़े कदम उठाए. इस मामले में कंपनी ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को काम से निकाल दिया है. निकाले गए अधिकारियों में कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी और दो अन्य सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शामिल हैं.

AISATS ने जारी किया बयान

इस घटना पर बात करते हुए AISATS की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया. बयान में कहा गया कि AISATS घटना से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है. वीडियो के बारे में चर्चा करते हुए कंपनी ने कहा कि इस घटना को लेकर हमें बहुत ही खेद है. यह हरकत कंपनी के मूल्यों के खिलाफ है. इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

AISATS क्या है?

‘AISATS’ टाटा समूह और सिंगापुर एयरपोर्ट टर्मिनल सर्विसेज (SATS) के बीच एक संयुक्त शाखा है. यह शाखा भारत में एयरलाइंस के ग्राउंड हैंडलिंग, कैटरिंग और अन्य यात्रा से संबंधित सेवाएं मुहैया करवाती है. बता दें कि हाल ही में एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही AI 171 विमान दुर्घटना का शिकार हो गई थी. इस घटना में कुछ 275 लोग मारे गए थे.

यह भी पढ़े: शुभांशु शुक्ला की एंट्री के साथ बदल गई रैंकिंग, देखें टॉप-10 भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की लिस्ट |India Top 10 Astronaut

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >