इन तीन रेलवे स्टेशनों पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, रेलवे के प्रस्ताव पर मोदी कैबिनेट की मुहर

रेलवे के एक प्रस्ताव पर मोदी कैबिनेट ने मुहर लगा दी है. इसी के साथ देश के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशन नई दिल्ली, अहमदाबाद और सीएसएमटी मुंबई के पुनर्विकास का रास्ता साफ हो गया है. रेलवे स्टेशनों पर सरकार यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और तकनीक को लेकर खास फोकस कर रही है.

नई दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस का जल्द ही कायाकल्प होने वाला है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इन स्टेशनों के पुनर्विकास को मंजूरी दे दी है. दरअसल, भारतीय रेलवे ने इन स्टेशनों के पुनर्विकास को लेकर एक प्रस्ताव दिया था. जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी. इस पुनर्विकास में 10 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बात कही है.

रेल सेवा के साथ एकीकृत होंगी ये सेवाएं: इन रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास को लेकर मीडिया से बातचीत में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बसों, ऑटो और मेट्रो सेवाओं के साथ ट्रेन सेवाओं को ङी एकीकृत करेगा. वहीं, उन्होंने कहा कि अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का जो नया स्वरूप होगा वो मोडेरा के सूर्य मंदिर से प्रेरित है. सीएसएमटी के हेरिटेज भवन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. लेकिन आसपास की इमारतों को विकसित किया जाएगा.

सुरक्षा, सुविधा और तकनीक पर फोकस: रेल मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और तकनीक को लेकर खास फोकस कर रही है. इसी तर्ज पर नई दिल्ली, अहमदाबाद और सीएसएमटी मुंबई के रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा. जहां साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा और तकनीक समेत सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा.

199 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास: गौरतलब है कि देश में 199 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के प्रस्ताव पर काम चल रहा है. इनमें से 47 स्टेशनों पर काम के लिए टेंडर जारी किया गया है. यही नहीं 32 रेलवे स्टेशनों पर काम शुरू भी कर दिया गया है. रेल मंत्री ने कहा है कि पुनर्विकास के तहत इन स्टेशनों पर रूफ प्लाजा बनाया जाएगा. इस रूफ प्लाजा में खाने पीने के सामान, बच्चों के खेलने के लिए जगह के साथ-साथ कई और चीजें होंगी.

Also Read: US VISA: कट्टर दुश्मन चीन को 2 दिन में वीजा देता है अमेरिका, भारतीयों को करना पड़ता है दो साल का इंतजार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >