Air Pollution LIVE : दिल्ली में ‘रेड लाईट ऑन, गाडी ऑफ’ अभियान 3 दिसंबर तक के लिए बढ़ाया गया

Air Pollution LIVE Updates : सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश के बाद दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) को लेकर केंद्र सरकार (Centre Govt) आज आपात बैठक की. इस बैठक में कई निर्णय लिये गये.

Live Updates
7:13 PM. 16 Nov 21 1:43 PM. 16 Nov

‘रेड लाईट ऑन, गाडी ऑफ’ अभियान

दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि वाहनों के प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार के ‘रेड लाईट ऑन, गाडी ऑफ’ अभियान को 18 नवंबर को एक महीना हो जाएगा. दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि इसको हम 15 दिनों के लिए बढ़ाएंगे. ये अब 19 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगा.

7:13 PM. 16 Nov 21 1:43 PM. 16 Nov

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा

दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपने एफिडेविट में पराली जलने से उसका दिल्ली में प्रदूषण में योगदान 4% और उसी एफिडेविट में दूसरी जगह 35-40% बताया है. ये दोनों ठीक नहीं हो सकते. हम केंद्रीय मंत्री से निवेदन करते हैं कि इसको स्पष्ट कीजिए.

7:13 PM. 16 Nov 21 1:43 PM. 16 Nov

‘वर्क फ्रॉम होम’ लागू हो : दिल्ली सरकार

केंद्र के साथ बैठक में दिल्ली सरकार ने प्रस्ताव रखा कि ‘वर्क फ्रॉम होम’ लागू हो और कंस्ट्रक्शन वर्क बंद किया जाए.

7:13 PM. 16 Nov 21 1:43 PM. 16 Nov

प्रदूषण कम करने के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ होगा लागू ? गोपाल राय ने कही ये बात

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान के अधिकारियों के साथ हमने बैठक की. इसमें हमने वर्क फ्रॉम होम की सिफारिश की है. राय ने आगे कहा कि 18 नवंबर को समाप्त होने वाले ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान (वाहन प्रदूषण को रोकने के लिए) को 15 दिनों तक बढ़ाया जाएगा. दूसरा चरण 19 नवंबर से 3 दिसंबर तक लागू किया जाएगा.

7:13 PM. 16 Nov 21 1:43 PM. 16 Nov

रविवार को थोड़ा सुधार

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में रविवार को थोड़ा सुधार देखा गया था, हालांकि तब भी वह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में ही थी. दिल्ली का रविवार का औसतन एक्यूआई 330 था, जबकि उससे एक दिन पहले यह 473 था. एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

7:13 PM. 16 Nov 21 1:43 PM. 16 Nov

एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

वायु प्रदूषण के बारे में जानकारी देने वाले ‘समीर एप’ के अनुसार, दिल्ली में अधिकतर निगरानी केन्द्रों में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया. द्वारका सेक्टर-8, पटपड़गंज, अलीपुर, शादीपुर, डीटीयू और पंजाबी बाग जैसे कुछ स्थानों पर एक्यूआई 400 के पार रहने के साथ ही, ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का औसतन एक्यूआई 396 रहा.

मुख्य बातें

Air Pollution LIVE Updates : सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश के बाद दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) को लेकर केंद्र सरकार (Centre Govt) आज आपात बैठक की. इस बैठक में कई निर्णय लिये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >