Air India Flight Threat: आखिर कौन कारतूस लेकर दुबई से दिल्ली आ रहा था? विमान उतरते ही मचा हड़कंप

Air India Flight Threat: दुबई से दिल्ली आ रही फ्लाइट में कारतूस मिलने के बाद मच गया हड़कंप. तुरंत हवाई अड्डा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.

Air India Flight Threat: विमानों को लगातार उड़ाने की मिल रही धमकी के बीच एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार, दुबई से दिल्ली आ रही फ्लाइट में कारतूस मिला है. इस संबंध में एयर इंडिया ने बयान जारी किया है. कंपनी के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि दुबई से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई916 के नई दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसकी एक सीट की जेब से कारतूस बरामद किए गए.

बयान में कहा गया कि विमान 27 अक्टूबर को नई दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा. इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया. इसके बाद, निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया और एयर इंडिया द्वारा एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि 27 अक्टूबर 2024 को दुबई से दिल्ली आने के बाद विमान की एक सीट की जेब में एक कारतूस पाया गया. मामले को लेकर तुरंत हवाई अड्डा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.

Read Also : फिर विमानों में आया बम की धमकी, कोलकाता एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

इससे पहले, सोमवार को नई दिल्ली लौटने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 216 को बम की धमकी मिली थी. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि नेपाल के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी फेक कॉल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >