उड़ान भरने के 47 मिनट बाद ही एयरपोर्ट पर वापस उतरा एयर इंडिया का विमान, सांसत में 105 यात्रियों की जान

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के वापस लौटने के पीछे कम्प्यूटर प्रणाली में तकनीकी खामी को कारण बताया जा रहा है. केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से सुबह साढ़े आठ बजे उड़ान भरने वाला विमान आईएक्स 549 सुबह नौ बजकर 17 मिनट पर यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौट आया.

तिरुवनंतपुरम से ओमान के मस्कट जा रहा, एयर इंडिया का एक विमान 47 मिनट बाद ही वापस एयरपोर्ट पर लौट आया. विमान में कुल 105 यात्री सवार थे. जब विमान वापस लौटा आया, तो यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया. हालांकि वापसी के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया.

इस कारण से वापस लौटा विमान

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के वापस लौटने के पीछे कम्प्यूटर प्रणाली में तकनीकी खामी को कारण बताया जा रहा है. केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से सुबह साढ़े आठ बजे उड़ान भरने वाला विमान आईएक्स 549 सुबह नौ बजकर 17 मिनट पर यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौट आया. विमान के एक पायलट ने तकनीकी खामी देखी थी.

सभी 105 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित

एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘सभी 105 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. उन्होंने बताया कि एअरलाइन यात्रियों के लिए एक अन्य विमान की व्यवस्था करने की कोशिश कर रही है और उसके दोपहर एक बजे उड़ान भरने की संभावना है. उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों की अच्छी तरह देखभाल की जा रही है.

Also Read: महिला से बदसलूकी मामला: एयर इंडिया पर DGCA ने लिया एक्शन, 30 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

धमकी के बाद गोवा-मॉस्को विमान का रूट किया गया था डायवर्ट

दो दिनों पहले रूसी-गोवा विमान में बम होने की सूचना के बाद उज्बेकिस्तान डायवर्ट किया गया था. अब इस मामले में रूसी दूतावास का भी बयान आ गया है, जिसमें कहा गया, वह रूस से गोवा जाने वाली एक उड़ान के मार्ग परिवर्तित किये जाने के संबंध में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है, जिसे संभवत: बम की धमकी के कारण उज्बेकिस्तान की ओर मोड़ दिया गया है. गोवा में पुलिस ने कहा कि गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर अधिकारियों को एक ईमेल मिला था, जिसमें दावा किया गया था कि विमान में बम है, जिसके बाद 240 यात्रियों वाले विमान को शनिवार तड़के उज्बेकिस्तान की ओर मोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >