Air India Express : कन्नूर से जेद्दा जा रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान इंजन में खराबी के कारण मंगलवार को उड़ान भरने के दो घंटे के भीतर ही वापस लौट आया. यह जानकारी कन्नूर एयरपोर्ट के पीआरओ ने दी है.
180 यात्री विमान पर सवार थे
पीटीआई न्यूज एजेंसी के अनुसार विमान में 180 से अधिक यात्री थे. यह विमान सुबह सात बजकर 40 मिनट पर कन्नूर हवाई अड्डे से उड़ान भरा था, लेकिन उड़ान के लगभग दो घंटे बाद पायलट ने इंजन की चेतावनी वाली लाइट (इंजन वार्निंग लाइट) जलती देखी और वापस लौटने का फैसला किया. पीआरओ ने यह जानकारी दी है कि विमान कन्नूर एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं.
विमान के फ्यूल फिल्टर में खराबी थी
कन्नूर एयरपोर्ट की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार विमान की जांच करने पर पता चला कि उसके फ्यूल फिल्टर में कुछ खराबी थी. उतरने से पहले विमान ने ईंधन कम करने के लिए कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाया था.
ये भी पढ़ें : अब डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना नहीं खरीद सकेंगे कफ सिरप, शेड्यूल K की लिस्ट से सिरप को हटाया गया
