AI इम्पैक्ट समिट: दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, 333 कैमरे, एंटी ड्रोन सिस्टम, एयर डिफेंस गन तैनात

AI Impact Summit: भारत कृत्रिम मेधा (AI) पर आधारित एक उच्च-स्तरीय वैश्विक शिखर सम्मेलन एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करने जा रहा है. यह शिखर सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित होगा. जहां नीति-निर्माता, उद्योग जगत के दिग्गज और टेक्नोलॉजी इनोवेटर शामिल होंगे.

AI Impact Summit: AI इम्पैक्ट समिट को लेकर दिल्ली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी. जमीन से आसमान तक निगरानी होगी. पूरे शहर में 333 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, तो एंटी ड्रोन सिस्टम और एयर डिफेंस गन की तैनाती भी की गई है.

AI इम्पैक्ट समिट की सुरक्षा के लिए सेंट्रल कंट्रोल रूम बनाया गया

AI इम्पैक्ट समिट पर NDMC के वाइस प्रेसिडेंट कुलजीत चहल ने बताया, NDMC अपने मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है. एक सेंट्रल कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें 333 कैमरे लगे हैं. 183 कैमरे दिल्ली पुलिस के हैं और इनमें पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट की फीड भी है. हमारी सभी गाड़ियों को GPS ट्रैकिंग का इस्तेमाल करके ट्रैक किया जाता है. हमारी टीम 24 घंटे इलाके पर नजर रख रही है. साफ-सफाई पर भी नजर रखी जाती है. इसके जरिए उन सबसे जरूरी जगहों का रिव्यू किया जा रहा है जहां हमारे मेहमान AI इम्पैक्ट समिट के लिए रुकेंगे.

AI Impact Summit: एआई इंपैक्ट समिट में कम से कम 20 देशों के नेता हिस्सा लेंगे

पांच दिवसीय एआई इंपैक्ट समिट में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक शामिल होंगे. विदेश मंत्रालय के अनुसार, एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो, यूनान के प्रधानमंत्री क्यारियाकोस मित्सोटाकिस, कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री ओलझास बेक्टेनोव और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने भी ‘एआई इंपैक्ट समिट’ में शामिल होने की पुष्टि की है.

एआई इंपैक्ट समिट में में इन देशों के राष्ट्रपति होंगे शामिल

एआई इंपैक्ट समिट में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज पेरेज-कास्टेजोन, अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुसिक, स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, सेशेल्स के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्ले, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय परमेलिन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

एआई इंपैक्ट समिट में 45 से अधिक देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा, 45 से अधिक देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी ‘एआई इंपैक्ट समिट’ में शामिल होंगे. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेज और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी विचार-विमर्श में हिस्सा लेंगे. मंत्रालय के मुताबिक, शिखर सम्मेलन में दुनिया और भारत की अग्रणी कंपनियों के 40 से अधिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी शामिल होने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >