पत्नी की अस्थियां लेकर आया था भारत, लौटते वक्त खुद की जान चली गई – अनाथ रह गईं मासूम बेटियां

Ahmedabad Plane Crash: Air India प्लेन क्रैश हादसे में अर्जुन पटोलिया की मौत हो गई. वे पत्नी की अस्थियां भारत में बहाने आए थे और लौटते वक्त हादसे में जान गंवा बैठे. लंदन में उनकी दो छोटी बेटियां अनाथ हो गईं. यह कहानी आपके दिल को झकझोर कर रख देगी.

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुए भयानक विमान हादसे ने कई जिंदगियों को हमेशा के लिए बदल दिया. इस हादसे में अमरेली जिले के वाडिया गांव निवासी अर्जुनभाई मनुभाई पटोलिया की भी मौत हो गई. कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी भारतीबेन का लंदन में निधन हुआ था. उनकी अंतिम इच्छा थी कि उनकी अस्थियां उनके पैतृक गांव की नदी में प्रवाहित की जाएं.

धार्मिक विधि पूरी कर लौट रहे थे लंदन

अर्जुनभाई अपनी पत्नी की अस्थियां लेकर भारत आए थे. उन्होंने गांव में सभी धार्मिक रस्में निभाईं. कुछ दिन रिश्तेदारों के पास रुकने के बाद वे लंदन वापस लौटने वाले थे. लेकिन नियति ने कुछ और ही तय कर रखा था. लौटते वक्त वे उस विमान में सवार थे, जो अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

लंदन में अनाथ रह गईं दो बेटियां

अर्जुनभाई की दो छोटी बेटियां, जिनकी उम्र 8 और 4 साल है, अब लंदन में अकेली रह गई हैं. मां की मौत के बाद पिता का साया भी उठ गया. अर्जुनभाई के पिता पहले ही गुजर चुके हैं, जबकि उनकी मां सूरत में रहती हैं. इस दर्दनाक हादसे ने परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया.

यह सिर्फ हादसा नहीं, एक टूटे हुए परिवार की कहानी

यह कहानी महज एक प्लेन क्रैश नहीं है. यह एक ऐसे पति की व्यथा है, जिसने अपनी पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए सफर किया, लेकिन खुद जिंदगी की आखिरी उड़ान में चला गया. अब पीछे सिर्फ यादें, आंसू और अनाथ बच्चों का भविष्य बचा है.

Also Read: 265 की मौत, 11A ने बचाई जान… जानें कैसे सेफ जोन बनी विश्वास कुमार की सीट

Also Read: Air India Plane Crash: एयर इंडिया विमान हादसे पर आई पाकिस्तान की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >