गुजरात में हाई अलर्ट CMO, AMC और RSS ऑफिस को बम से उड़ाने धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Ahmedabad:गुजरात में मुख्यमंत्री कार्यालय, अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और आरआरएस कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और इमरजेंसी रिस्पॉन्स की टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़े पैमाने पर जांच शुरू की गई .

Ahmedabad: अहमदाबाद (गुजरात) में मुख्यमंत्री कार्यालय ( Chief Minister’s Office ) अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन( Ahmedabad Municipal Corporation ) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( Rashtriya Swayamsevak Sangh) ऑफिस को अज्ञात ईमेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं. इस सूचना के फैलते ही वहां हड़कंप मच गया. एएनआई न्यूज एजेंसी को मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अज्ञात शख्स की ओर से ईमेल मिलने के बाद तीनों जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.पुलिस फेक ईमेल के आईपी एड्रेस की जांच में जुटी.

बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय पुलिस की मौके पर पहुंची टीमें

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी भरा ईमेल बुधवार सुबह सरकारी ईमेल आईडी पर भेजा गया. ईमेल में तीनों प्रमुख जगहों पर बम रखने और उन्हें उड़ाने की बात लिखी गई थी. सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और लोगों वहां निकालने काम शुरू किया गया.

सीएमओ, एएमसी और आरएसएस कार्यालय में घंटों हुई तलाशी


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएमओ, एएमसी और आरएसएस के कार्यालय पर घंटों से तलाशी जारी है. हालांकि, अभी तक किसी भी जगह से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. सुरक्षा के मद्देनजर तीनों दफ्तरों के आसपास आने-जाने वालों की जांच की जा रही है. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ईमेल भेजने वाले का आईपी (Internet Protocol)एड्रेस ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह शरारती तत्व की हरकत लग रही है, लेकिन किसी भी खतरे को हल्के में नहीं लिया जा रहा.

इससे पहले बंम से उड़ाने वाले ईमेल निकले थे फर्जी


पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इससे पहले भी गुजरात के कई स्कूलों और एयरपोर्ट को इसी तरह धमकी भरे मेल मिल चुके हैं. जो जांच में फर्जी निकले थे, उन्होंने लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दे और शांति बनाए रखें. ईमेल के खिलाफ प्रार्थमिकी (First Information Report) दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >