भारत ने किया Agni-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, 5,000 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता सहित ये है खासियत

अग्नि-5 के सफलता पूर्वक परीक्षण किये जाने के बाद भारत की सैन्य ताकत में काफी वृद्धि हो गयी है. साथ ही चीन के खिलाफ परमाणु प्रतिरोध को बढ़ावा देने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम है.

भारत ने आज ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से 5,000 किलोमीटर तक मार करने वाले अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण किया. यह मिसाइल सतह से सतह पर मार करने वाला काफी ताकतवर मिसाइल है.

पीटीआई न्यूज के अनुसार अग्नि-5 के सफलता पूर्वक परीक्षण किये जाने के बाद भारत की सैन्य ताकत में काफी वृद्धि हो गयी है. साथ ही चीन के खिलाफ परमाणु प्रतिरोध को बढ़ावा देने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम है.


Also Read: सरकार लाॅन्च करेगी हर घर दस्तक अभियान, दिल्ली में 90 % लोगों में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबाॅडी

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा में एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से देर शाम करीब 7:50 बजे इस मिसाइल का परीक्षण किया गया.

क्या है अग्नि-5 की खासियत

अग्नि-5 सतह से सतह पर मार करने वाला मिसाइल है. यह मिसाइल 5,000 किलोमीटर तक के लक्ष्य पर निशाना साध सकती है. इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद भारत ने अपनी सैन्य शक्ति में काफी इजाफा कर लिया है और पड़ोसियों को परेशान कर दिया है. इस मिसाइल में 3 चरण के ठोस-ईंधन इंजन का उपयोग किया गया है.चीन और पाकिस्तान दोनों इस बात को लेकर बेचैन हैं कि आखिर अग्नि-5 कितनी दूरी तक वास्तविक रूप से वार कर सकता है. मिसाइल का सफल परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब भारत की पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >