अब खौफ खाएंगे चीन और पाकिस्तान, भारत ने किया Agni-4 मिसाइल का सफल परीक्षण

Agni 4 Ballistic Missile: देश के दुश्मनों की खैर नहीं. भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है. इसकी 4000 हजार किलोमीटर की रेंज में चीन और पाकिस्तान भी आ गया है.

Agni 4 Ballistic Missile: देश के दुश्मनों की अब खैर नहीं है. अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल दुश्मनों के होश फाक्ता कर देगा. डीआरडीओ ने इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल Agni-4 का सफल परीक्षण कर लिया है. भारत ने शुक्रवार को ओडिशा तट के चांदीपुर परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया. यह मिसाइल प्रक्षेपण तकनीकी मानदंडों के आधार पर पूरी तरह से सफल रहा.

अग्नि सीरीज की चौथी मिसाइल
अग्नि-4 भारत के अग्नि सीरीज की चौथी मिसाइल है. यह काफी खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह अपने रेंज की दुनिया की अन्य मिसाइलों की तुलना में काफी हल्की है. इसका वजन 17 हजार किलो है. इस मिसाइल को डीआरडीओ और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने मिलकर तैयार किया है.

जानें क्या है खासियत

  • इस रेंज की अन्य मिसाइलों की तुलना में यह काफी हल्की है.
  • यह वजन 17000 किलोग्राम के आसपास है.
  • इसकी लंबाई करीब 66 फीट है.
  • अग्नि-4 मिसाइल की रेंज 4000 KM से ज्यादा है
  • यह मध्यम दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है.
  • यह परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम है.
  • यह पारंपरिक हथियार के साथ-साथ अन्य हथियारों को भी अपने साथ ले जा सकती है.

4000 KM से ज्यादा है मिसाइल की रेंज
इस मिसाइल की जद में पूरा पाकिस्तान है. इसका सफल परीक्षण भारत के लिए बेहद खास है. क्योंकि पाकिस्तान और चीन दोनों इसकी रेंज में आ सकते हैं. इसके अलावा यह परमाणु हथियार ले जाने में पूरी तरह सक्षम है. ऐसे में यह भारत की रक्षा के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा. इसकी एक और खासियत है कि यह 900 किलोमीटर की ऊंचाई तक सीधी उड़ान भर सकती है. साथ ही इसकी हमले की सटीकता 100 मीटर है. अपने हमले के दौरान अपने 100 मीटर के दायरे में आने वाले किसी भी टारगेट को यह पूरी तरह तबाह कर सकती है.

Also Read: Big Accident: हाथरस में बड़ा हादसा, बस ने वैन को मारी टक्कर, 12 लोगों की मौत

Vinesh Phogat और Bajrang Punia ने थामा कांग्रेस का हाथ, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >