Agneepath Scheme Protest Updates: अग्निपथ प्रदर्शन के कारण ट्रेनें रद्द, कोयले की आवक पर पड़ रहा असर

Agneepath Scheme Protest Updates: सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादन कंपनी पीएसपीसीएल ने शनिवार को कहा कि सेना में भर्ती की केंद्र की ‘अग्निपथ योजना’ के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों से ताप बिजली संयंत्रों तक कोयला पहुंचने में दिक्कत हो रही है.

4:14 AM. 19 Jun 22 4:14 AM. 19 Jun

अग्निपथ प्रदर्शन के कारण ट्रेनें रद्द, कोयले की आवक पर पड़ रहा असर : पीएसपीसीएल

सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादन कंपनी पीएसपीसीएल ने शनिवार को कहा कि सेना में भर्ती की केंद्र की ‘अग्निपथ योजना’ के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों से ताप बिजली संयंत्रों तक कोयला पहुंचने में दिक्कत हो रही है. इस बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि पहले रोजाना कोयले के 20 रेक की आवक थी, जो घटकर 8 हो गयी है. पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बलदेव सिंह सरन ने कहा, ‘प्रदर्शन के कारण विभिन्न ट्रेन रद्द होने के कारण राज्य के पांच ताप बिजली संयंत्रों तक कोयला पहुंचने में दिक्कत हो रही है.’

4:14 AM. 19 Jun 22 4:14 AM. 19 Jun

अग्निपथ स्कीम को वापस लिया जाये, राजस्थान के मंत्रियों ने पास किया प्रस्ताव

राजस्थान के मंत्रियों ने एक प्रस्ताव पारित कर कहा है कि अग्निपथ योजना को हर हाल में वापस लिया जाना चाहिए. राजस्थान सरकार ने कहा है कि जनहित और युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार को इस योजना को वापस ले लेना चाहिए.

4:14 AM. 19 Jun 22 4:14 AM. 19 Jun

‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित : चंद्रकांत पाटील

भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटील ने शनिवार को कहा कि केंद्र की नयी सैन्य भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन ‘राजनीति से प्रेरित’ है. उन्होंने कहा कि आगजनी एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में संलिप्त लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने पर उन लोगों को भविष्य में नौकरी पाने में बहुत मुश्किल होगी. सशस्त्र बलों में चार साल की अल्पकालिक भर्ती के लिए लायी गयी इस योजना के खिलाफ देशभर में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं.

12:38 AM. 19 Jun 22 12:38 AM. 19 Jun

ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने रद्द कर दी 60 ट्रेनें, दो ट्रेनों को किया टर्मिनेट

बिहार में अग्निपथ योजना के खिलाफ चल रहे आंदोलन की वजह से ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 60 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है. दो ट्रेनों को टर्मिनेट किया गया है. ईस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

12:38 AM. 19 Jun 22 12:38 AM. 19 Jun

अग्निपथ योजना को सरकार वापस ले, बोले राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने सरकार से मांग की है कि वह अग्निपथ योजना को वापस ले. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के जरिये सेना में जिन लोगों की भर्ती की जायेगी, उनकी पर्याप्त ट्रेनिंग नहीं हो पायेगी. अग्निवीर को सिर्फ 6 महीने का क्रैश कोर्स करवाया जायेगा. यह योजना जवानों को नौकरी की सुरक्षा नहीं देता.

12:38 AM. 19 Jun 22 12:38 AM. 19 Jun

विमानन मंत्रालय में भी अग्निवीरों को मिलेगी नौकरी

अग्निपथ योजना के खिलाफ कई दिनों से देश भर में हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी हैं. इस बीच, अलग-अलग राज्यों की सरकारों के अलावा अलग-अलग मंत्रालयों में अग्निवीरों को चार साल की सेवा के बाद नौकरी की पेशकश की जा रही है. अब विमानन मंत्रालय ने कहा है कि सेना में चार साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद कुशल एवं अनुशासित अग्निवीरों को अलग-अलग काम दिये जायेंगे.

8:00 PM. 18 Jun 22 8:00 PM. 18 Jun

अखिलेश यादव अग्निवीरों के समर्थन में उतरे

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अग्निवीरों के समर्थन में उतर गए हैं. उन्होंने बीजेपी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा है कि, राय-सलाह जैसे लोकतांत्रिक शब्द बीजेपी के शब्दकोश में नहीं हैं. तभी बार-बार देश पर मनमानी भरे फ़ैसले थोपे जा रहे हैं.

8:00 PM. 18 Jun 22 8:00 PM. 18 Jun

17 साल में आ जाओ और 21 साल में भूतपूर्व सैनिक बन जाओ

अग्निपथ योजना को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार पर तंज कसा है. सीएम मान ने कहा युवाओं में आक्रोश हैं, वे देश की सेवा में जाना चाहते हैं लेकिन, आप उसपर भी पाबंदी लगा रहे हो. 17 साल में आ जाओ और 21 साल में भूतपूर्व सैनिक बन जाओ. 4 साल बाद वे क्या करेंगे?

6:53 PM. 18 Jun 22 6:53 PM. 18 Jun

रक्षामंत्री के घर चल रही बैठक खत्म

अग्निपथ स्कीम पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर चल रही तीनों सेना प्रमुखों की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों ने अग्निपथ स्कीम को लेकर चर्चा की.

6:53 PM. 18 Jun 22 6:53 PM. 18 Jun

100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार

पुलिस ने शुक्रवार को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर आगजनी में शामिल 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, वाहनों में आग लगाने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रेलवे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है.

6:53 PM. 18 Jun 22 6:53 PM. 18 Jun

हिंसक प्रदर्शन जारी

अग्निपथ स्कीम को लेकर हिंसक प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शकारियों ने बिहार के मसौढ़ी में रेलवे स्टेशन में आग लगा दी है. यूपी के जौनपुर में भी गुस्साये छात्र जमकर हंगामा कर रहे हैं.

6:53 PM. 18 Jun 22 6:53 PM. 18 Jun

कई ट्रेनें रद्द

पूर्व मध्य रेलवे के अधिकार क्षेत्र में अग्निपथ योजना के खिलाफ चल रहे आंदोलन के कारण पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों से आने वाली छ: और बिहार के शहरों से आने वाली 2 ट्रेनों यानि कुल 8 ट्रेनें आज 18 जून को रद्द कर दी गई हैं. CPRO, पूर्वी रेलवे ने इसकी जानकारी दी है.

6:53 PM. 18 Jun 22 6:53 PM. 18 Jun

सेना प्रमुखों के साथ बैठक रक्षा मंत्री करेंगे बैठक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर सेना प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे. नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी रक्षा मंत्री के आवास पर पहुंच गए हैं. थोड़ी देर में सेना के तीन प्रमुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ करेंगे बैठक.

6:53 PM. 18 Jun 22 6:53 PM. 18 Jun

हाजीपुर पूर्व मध्य रेलवे ने कैंसिल की 200 ट्रेनें

अग्निपथ स्कीम को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन का सबसे ज्यादा असर रेलवे पर पड़ा है. हाजीपुर पूर्व मध्य रेलवे की 200 ट्रेनें कैंसिल है. वहीं, दानापुर डिवीजन से 69 ट्रेनें कैंसिल है. रांची रेल मंडल से आधे दर्जन के करीब ट्रेनें कैंसिल है.

6:53 PM. 18 Jun 22 6:53 PM. 18 Jun

आंदोलनकारियों ने फूंकी बस

अग्निपथ योजना को लेकर हर ओर बवाल मचा है. छात्र सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं. यूपी में भी छात्र सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ताजा मामला जौनपुर का है जहां आंदोलनकारियों ने एक बस में आग लगा दी. आंदोलनकारी छात्र सड़क जाम कर योजना का विरोध कर रहे हैं.

6:53 PM. 18 Jun 22 6:53 PM. 18 Jun

विरोध के कारण ट्रेनें रद्द

अग्निपथ भर्ती स्कीम को लेकर चंदौली में भी जोरदार विरोध हो रहा है. रेलवे ट्रैक पर दर्जनों युवक उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, कोलकाता में भी अग्निपथ मसले पर प्रदर्शन जारी है. युवाओं के जोरदार प्रदर्शन के कराण इस्ट सेंट्रल रेलवे ने गरीब रथ समेत 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया है.

6:53 PM. 18 Jun 22 6:53 PM. 18 Jun

कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने भी प्रदर्शन की बात कही है. कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि, अग्निपथ योजना के खिलाफ रविवार को पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी.

3:45 PM. 18 Jun 22 3:45 PM. 18 Jun

वापस लेना होगा अग्निपथ स्कीम- राहुल गांधी

अग्निवीर योजना के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, 8 सालों से लगातार बीजेपी सरकार ने ‘जय जवान, जय किसान’ के मूल्यों का अपमान किया है. राहुल ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि प्रधानमंत्री जी को काले कृषि कानून वापस लेने पड़ेंगे. ठीक उसी तरह उन्हें ‘माफ़ीवीर’ बनकर देश के युवाओं की बात माननी पड़ेगी और ‘अग्निपथ’ को वापस लेना ही पड़ेगा.

2:58 PM. 18 Jun 22 2:58 PM. 18 Jun

10 फीसदी रिक्तियां होंगी आरक्षित- गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने अग्निवीरों के लिए CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती के लिए 10 फीसदी रिक्तियों को आरक्षित करने का फैसला किया है. दो बलों में भर्ती के लिए अग्निवीरों को ऊपरी आयु सीमा से 3 वर्ष की छूट दी गई है. गुह मंत्रालय ने बताया कि अग्निवीर के पहले बैच के लिए आयु सीमा अधिकतम से 5 वर्ष की छूट होगी.

2:47 PM. 18 Jun 22 2:47 PM. 18 Jun

15 जिलों में इंटरनेट कल तक के लिए बंद

बिहार में सेना भर्ती की नई स्कीम अग्निपथ को लेकर सड़कों पर संग्राम छिड़ा है. युवाओं का आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा है. शनिवार को लगातार तीसरे दिन बिहार में प्रदर्शन जारी है. बिहार के जहानाबाद में गुस्साये युवाओं ने बस में आग लगा दी है. वहीं, यूपी में 260 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आंदोलन को देखते हुए बिहार के 15 जिलों में इंटरनेट सेवा कल तक के लिए बंद कर दी गई है.

2:47 PM. 18 Jun 22 2:47 PM. 18 Jun

अग्निपथ पर सुलग रहा देश

सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है. बिहार से लेकर तेलंगाना तक आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने कई ट्रेनों में आग लगा दी. रेलवे स्टेशन में तोड़फोड़ की. रेलवे लाइन व हाइवे को अवरुद्ध किया. बड़ी संख्या में निजी व सार्वजनिक वाहनों को नुकसान पहुंचाया. आंदोलन में अबतक दो लोगों की जान भी जा चुकी है. प्रदर्शनकारियों ने आज बिहार बंद का ऐलान किया है.

मुख्य बातें

Agneepath Scheme Protest Updates: सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादन कंपनी पीएसपीसीएल ने शनिवार को कहा कि सेना में भर्ती की केंद्र की ‘अग्निपथ योजना’ के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों से ताप बिजली संयंत्रों तक कोयला पहुंचने में दिक्कत हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >