Wedding : दूल्हे को वरमाला पहनाने के बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार, सदमे में परिवार

Wedding : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में वरमाला की रस्म के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के संग फरार हो गई. इसके बाद पुलिस थाने में प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है. दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनायी जिसके बाद यह घटना हो गई.

Wedding : उन्नाव में एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया जब वरमाला के तुरंत बाद दुल्हन कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ भाग गई. यह घटना शनिवार देर रात पुरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई. पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है.

दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनायी

पुलिस के मुताबिक, अजयपुर गांव में एक बारात पहुंची थी. यहां वर और वधू पक्ष के परिवारों ने पारंपरिक ‘द्वार चार’ और अन्य रस्में पूरी कीं. दूल्हा-दुल्हन ने रिवाज के मुताबिक एक-दूसरे को वरमाला भी पहनायी.इसके तुरंत बाद दुल्हन अपने कमरे में चली गई. वहीं दूल्हे का परिवार दूसरी तैयारियों में बिजी हो गया. बाद में जब परिवार के सदस्य फेरे की रस्म के लिए दुल्हन को बुलाने के लिए गए तो वह कमरे में नहीं मिली.

एक स्थानीय युवक दुल्हन को अपने साथ ले गया

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए पुलिस ने बताया कि काफी ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिली तो बाद में परिवारों को जानकारी मिली कि एक स्थानीय युवक दुल्हन को अपने साथ ले गया है. पुलिस ने बताया कि दुल्हन के पिता ने उस लड़के से फोन पर बात की, जिसके बाद दुल्हन ने खुद अपने पिता से बात की. उसने अपने प्रेमी के साथ रहने और उससे शादी करने की इच्छा जताई.

पुलिस थाने में उसके कथित प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज

एक चश्मदीद ने भी मामले के बारे में बताया. उसने कहा कि इस घटनाक्रम से स्तब्ध दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई और दूल्हे पक्ष के लोगों को खाली हाथ ही वहां से लौटना पड़ा. दुल्हन के पिता ने पुरवा पुलिस थाने में उसके कथित प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >