आदित्य ठाकरे का दावा, बहुत जल्द गिर जाएगी महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार, राउत ने कह दी बड़ी बात

आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर हमला करते हुए कहा, यह सरकार बिल्डरों और ठेकेदारों की है. कैबिनेट में कोई महिला मंत्री नहीं हैं. उन्होंने कहा, केंद्र का सारा समर्थन गुजरात के लिए है.

महाराष्ट्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. पूर्व मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे सरकार गिरने की भविष्यवाणी कर दी है. उन्होंने कहा, मैं आपको लिखित में दे रहा हूं कि आने वाले दिनों में राज्य सरकार गिर जाएगी. इससे पहले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता और सांसद संजय राउत ने भी ऐसा ही दावा किया था.

आदित्य ठाकरे ने शिंदे और केंद्र सरकार पर बोला हमला

आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर हमला करते हुए कहा, यह सरकार बिल्डरों और ठेकेदारों की है. कैबिनेट में कोई महिला मंत्री नहीं हैं. उन्होंने कहा, केंद्र का सारा समर्थन गुजरात के लिए है. आज महाराष्ट्र दिवस और गुजरात दिवस है लेकिन गुजरात में दो सीएम हैं जिनमें हमारे सीएम (एकनाथ शिंदे) भी शामिल हैं, सभी परियोजनाओं को गुजरात में स्थानांतरित कर दिया गया है.

2024 में महाराष्ट्र में बनेगी एमवीए की सरकार : संजय राउत

संजय राउत ने एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस पर हमला करते हुए कहा, मुंबई को अलग करने की कोशिशें हो रही थीं इसलिए वे शिवसेना को बांटना चाहते थे और उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि यहां शिवसेना होगी तो यह संभव नहीं होगा. हम आपसे डरते नहीं हैं. उन्होंने दावा किया, .2024 (विधानसभा चुनाव) में एमवीए सत्ता में आएगी.

Also Read: Maharashtra Crisis: उद्धव ठाकरे गुट का दावा, महाराष्ट्र में होगा बड़ा खेला, सीएम शिंदे गये छुट्टी पर

शिंदे ने बगावत कर उद्धव ठाकरे को किया सत्ता से बाहर

गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे ने अपने कुछ विधायकों को साथ लेकर उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी. जिसके बाद महाविकास अघाड़ी सरकार अल्पमत में आ गयी और उद्धव ठाकरे की सरकार गिर गयी. बाद में बीजेपी के समर्थन से एकनाथ शिंदे ने सरकार बनायी और खुद मुख्यमंत्री बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >