Lok Sabha Election 2024 : अभिनेता शेखर सुमन और राधिका खेड़ा ने थामा बीजेपी का दामन, I-N-D-I-A गठबंधन को लगा झटका

Lok Sabha Election 2024 : अभिनेता शेखर सुमन और राधिका खेड़ा बीजेपी में शामिल हो गये हैं. I-N-D-I-A गठबंधन को इससे जोरदार झटका लगा है.

Lok Sabha Election 2024 : बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अभिनेता शेखर सुमन ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. लोकसभा चुनाव के बीच शेखर सुमन का बीजेपी में शामिल होना I-N-D-I-A गठबंधन के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि 2009 लोकसभा चुनाव में शेखर सुमन कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे. इस चुनाव में उन्होंने पटना साहिब से किस्मत आजमाया था लेकिन चुनाव हार गये थे. अभिनेता शेखर सुमन दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को बीजेपी में शामिल हुए. उन्हें पार्टी नेताओं ने सदस्यता दिलाई.

Read Also : Lok Sabha Election 2024: बीजेपी के मनोज तिवारी सबसे अमीर उम्मीदवार, जानें कांग्रेस के कन्हैया कुमार के पास कितनी है संपत्ति

अभिनेता शेखर सुमन के अलावा कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक राधिका खेड़ा भी बीजेपी में शामिल हो गईं हैं. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका उस वक्त लगा था जब पिछले दिनों कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे.

बीजेपी में शामिल होने के बाद क्या बोले शेखर सुमन

बीजेपी में शामिल होने के बाद अभिनेता शेखर सुमन ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि कल तक मुझे नहीं पता था कि मैं आज यहां बैठा नजर आने वाला हूं, क्योंकि जीवन में बहुत सी चीजें जाने-अनजाने में होती हैं. उन्होंने कहा कि मैं यहां बहुत सकारात्मक सोच के साथ आया हूं. इसके लिए मैं भगवान का शुक्र करना चाहूंगा.

यह राम विरोधी, हिंदू विरोधी कांग्रेस: राधिका खेड़ा

बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस की पूर्व नेता राधिका खेड़ा ने कहा कि आज की कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, यह राम विरोधी, हिंदू विरोधी कांग्रेस है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >