अवैध हथियार रखने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

अवैध हथियार रखने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

बाराहाट. क्षेत्र के खडहरा गांव से अवैध हथियार लहराते हुए फोटो वायरल होने के मामले में ग्रामीण दुर्गेश मिश्रा द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दिए गए आवेदन में घटना का जिक्र करते हुए कहा गया है कि फोटो में दिख रहा युवक आर्यन कश्यप मनबढ़ू किस्म का है. अवैध हथियार के बल पर ग्रामीणों को डराता-धमकाता रहता है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इधर, थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीण के आवेदन के आलोक में अवैध हथियार रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं, आर्यन कश्यप ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह मामला पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है. उन्होंने बताया कि उक्त हथियार उनके चाचा का है और उसका विधिवत लाइसेंस उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है. वे इस मामले को सक्षम न्यायालय में ले जाकर अपनी बात रखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >