Video : कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा कि पुलिस की लाठीचार्ज की कार्रवाई बेहद कठोर थी. उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट जाएंगे. उन्होंने बताया कि उनका प्रदर्शन 34वें दिन में पहुंच गया है, जबकि सोनम सर की भूख हड़ताल 26वें दिन भी जारी है. दीपके ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. हालांकि, उन्होंने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की, क्योंकि वे उनकी जान को खतरे में नहीं डालना चाहते.
अभिजीत दीपके ने बीजेपी को लेकर क्या कहा?
अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन को खराब करने के लिए बाहर से लोगों को भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि वे पिछले एक महीने से शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हैं, लेकिन अब जब आंदोलन बड़ा हो गया है तो माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. दीपके ने आरोप लगाया कि बीजेपी से जुड़े लोग पत्थरबाजी कर रहे हैं और बाद में CJP के लोगों को बदनाम किया जा रहा है. पहले से पत्थर रखे जा रहे हैं. बाद में गुंडे आकर पत्थरबाजी कर रहे हैं. पुलिस भी उनका साथ दे रही है.
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर पथराव, आफरा-तफरी और आंसू गैस के गोले: 22 जुलाई की रात दिल्ली के संसद मार्ग पर क्या हुआ? देखें तस्वीरें
इंटरनेट बंद किए जाने पर सवाल उठाए अभिजीत दीपके ने
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर इंटरनेट बंद किए जाने पर सवाल उठाए हैं. हालांकि, इंटरनेट सेवा बंद होने के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. एक अन्य पोस्ट में अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन स्थल पर तैनात पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों से अपील की कि वे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ किसी भी तरह के बल प्रयोग से बचें. उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से शांति बनाए रखने और संयम बरतने की अपील की.
