भारतीय स्वतंत्रता की पहली लड़ाई में लक्ष्मीबाई की रानी से मर्दानी बनने की कहानी

Aazadi Ke Deewane Republic Day 2025: लक्ष्मीबाई, जिन्हें वीरांगना लक्ष्मीबाई के नाम से जाना जाता है, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक महत्वपूर्ण और साहसी नायिका हैं. उनकी गाथा केवल संघर्ष और बलिदान की नहीं, बल्कि देशभक्ति और साहस का भी प्रतीक है.

Aazadi Ke Deewane: सन् 1857 का विद्रोह भारत में स्वतंत्रता के लिए लड़ा गया पहला संघर्ष था. रानी लक्ष्मीबाई का योगदान भारत को स्वतंत्रता दिलाने में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है. अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाली वीरांगनाओं में रानी लक्ष्मीबाई का नाम सबसे पहले लिया जाता है.

रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1828 को हुआ. उनके पिता का नाम मोरोपंत ताम्बे और माता का नाम भागीरथी सापरे था. उनका बचपन का नाम मनु और छबीली रखा गया था. उन्होंने झांसी के राजा गंगाधर राव नेवालकर से विवाह किया.

1851 में रानी लक्ष्मीबाई और गंगाधर राव को एक रत्न की प्राप्ति हुई, लेकिन यह खुशी अधिक समय तक स्थायी नहीं रह सकी. चार महीने बाद ही लक्ष्मीबाई के पुत्र का निधन हो गया. गंगाधर राव के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर सभी लोग चिंतित रहने लगे, जिसके परिणामस्वरूप दत्तक पुत्र (गोद लिया हुआ पुत्र) लेने का निर्णय लिया गया. दत्तक पुत्र का नाम दामोदर राव रखा गया. 21 नवंबर 1953 को गंगाधर राव का निधन हो गया.

अंग्रेज रचने लगे थे साजिश

राजा के निधन के बाद अंग्रेजों ने अपनी चालें चलनी शुरू कर दीं. लॉर्ड डलहौजी ने ब्रिटिश साम्राज्य के विस्तार के लिए झांसी का लाभ उठाने का प्रयास किया. अंग्रेजों ने दामोदर को झांसी के राजा के उत्तराधिकारी के रूप में मान्यता देने से मना कर दिया. रानी को 60000 रुपये की वार्षिक पेंशन स्वीकार करने और झांसी के किले को छोड़ने के लिए कहा गया.

रानी से मर्दानी तक की कहानी

झांसी की रक्षा के लिए रानी लक्ष्मीबाई ने विद्रोहियों की एक सेना बनाने का निर्णय लिया. उन्हें बेगम हजरत महल,
तात्या टोपे, नाना साहब, सम्राट बहादुर शाह, गुलाम गौस खान, दोस्त खान, खुदा बख्श, सुंदर-मुंदर, काशी बाई, लाला भऊ बख्दशी, मोती भाई, दीवान रघुनाथ सिंह और दीवान जवाहर सिंह से सहयोग प्राप्त हुआ. झांसी में रानी ने 14000 विद्रोहियों की एक सेना का गठन किया.

1857 की लड़ाई में योगदान

1857 में मेरठ से विद्रोह की शुरुआत हो चुकी थी. इस हिंसा की लहर झांसी तक भी पहुंची. सितंबर-अक्टूबर 1857 में पड़ोसी राज्य ओरछा और दतिया के राजाओं ने झांसी पर आक्रमण किया, लेकिन रानी लक्ष्मीबाई ने उनके प्रयासों को विफल कर दिया. जनवरी 1857 में अंग्रेजों की सेना ने झांसी की ओर बढ़ना शुरू किया और मार्च में पूरे झांसी शहर को घेर लिया. दो सप्ताह की लड़ाई के बाद, अंग्रेजी सेना ने शहर पर कब्जा कर लिया, लेकिन रानी लक्ष्मीबाई अपने पुत्र दामोदर राव के साथ भागने में सफल रहीं. झांसी से भागकर लक्ष्मीबाई कालपी पहुंचीं और तात्या टोपे से मिल गईं.

अंग्रेजों से लड़ते हुए वीरगति को हुई प्राप्त

रानी लक्ष्मीबाई ने तात्या टोपे के साथ मिलकर ग्वालियर पर आक्रमण किया और वहां के एक किले पर नियंत्रण स्थापित कर लिया. 17 जून 1858 को जब अंग्रेजों का सामना हुआ, रानी लक्ष्मीबाई ने अपने घोड़े को तेज़ी से दौड़ाया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में एक नाला आ गया, जिसे पार करने में घोड़ा असमर्थ रहा. पीछे से आ रही अंग्रेजों की टुकड़ी ने रानी पर प्रहार किया, जिससे वह घायल हो गईं. फिर भी, उस साहसी महिला ने हार नहीं मानी और अंग्रेजों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >