Naresh Balyan: AAP विधायक नरेश बाल्यान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, BJP ने जारी किया था ऑडियो

Naresh Balyan: आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया

Naresh Balyan: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जबरन वसूली के मामले में AAP विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार किया है. क्राइम ब्रांच ने बताया, आप विधायक से आगे की पूछताछ जारी है.

बीजेपी ने गैंगस्टर से बातचीत का जारी किया था ऑडियो

बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान का एक ऑडियो जारी किया था. जिसमें दावा किया जा रहा है कि नरेश बाल्यान कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ ​​नंदू से बात कर रहे हैं. ऑडियो जारी होने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम एक्शन में आई और बाल्यान को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. गैंगस्टर कपिल सांगवान फिलहाल विदेश में है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बताया, कथित तौर पर बातचीत में व्यापारियों से फिरौती की रकम वसूलने की चर्चा थी.

नरेश बाल्यान गैंगस्टरों के साथ मिलकर चला रहे थे वसूली का रैकेट

आप विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “जो ऑडियो सामने आया है उससे साफ है कि वह गैंगस्टरों के साथ मिलकर वसूली का रैकेट चला रहे थे और उत्तम नगर के प्रतिष्ठित लोगों का नाम लेकर उन्हें धमकाकर पैसे वसूलते थे. ऑडियो सोशल मीडिया पर पब्लिक डोमेन में वायरल है. जांच एजेंसी अपना काम कर रही है.

नरेश बाल्यान बीजेपी के आरोप को बताया बकवास

बीजेपी की ओर से ऑडियो क्लिप जारी किए जाने पर आप विधायक नरेश बाल्यान ने कहा, वे सिर्फ बकवास कर रहे हैं. भाजपा के पास चर्चा का कोई विषय नहीं है और चूंकि उनके पास कोई विषय नहीं बचा है, इसलिए वे आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के तरीके खोजने के लिए बेताब हैं. यह एक पुरानी रणनीति है और इसमें कुछ भी नहीं है. अदालत ने भी इस मामले पर रोक लगा दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >