आप विधायक गुरप्रीत गोगी को लगी गोली, मौत

AAP MLA Dead : पंजाब के लुधियाना से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत हो गई. गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

AAP MLA Dead : आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है. वे लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक थे. पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि गोली लगने के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. घटना शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे की है, जब वे अपने घर में थे.

परिवार के सदस्यों के अनुसार, वे अपनी पिस्तौल की सफाई कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई. गोली उनके सिर में लगी. उन्हें तुरंत डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

गुरप्रीत गोगी ने गलती से गोली मार ली

डीसीपी जसकरन सिंह तेजा ने कहा, ”गुरप्रीत गोगी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. उनके शव को डीएमसी अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया है. पोस्टमार्टम कराया जाएगा. परिवार के सदस्यों के अनुसार, उसने खुद को गलती से गोली मार ली. उनके सिर में गोली लगी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा.”

अंतिम क्षण अपने परिवार के साथ बिताए गुरप्रीत गोगी ने

आप के जिला सचिव परमवीर सिंह ने बताया कि विधायक गुरप्रीत गोगी दिन में नियमित कार्यक्रमों के बाद घर लौटे. अंतिम क्षण में वे अपने परिवार के साथ थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और बेटी हैं.

गोली की आवाज सुनकर गुरप्रीत गोगी की पत्नी भागीं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरप्रीत गोगी की पत्नी डॉ. सुखचैन कौर ने गोली की आवाज सुनी. इसके बाद वह दौड़कर मौके पर पहुंची तो देखा कि उनके पति खून से लथपथ पड़े हुए हैं. उन्होंने बताया कि परिवार के लोग उनको डीएमसीएच लेकर पहुंचे. इसके बाद डीएमसीएच में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >