Gujarat News : गुजरात में ‘आप’ प्रमुख गोपाल इटालिया गिरफ्तार, जानें वजह

Gujarat News in Hindi : गोपाल इटालिया ने कहा कि हमें तोड़ने और परेशान करने के साथ-साथ हमारी पार्टी को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. देखें गुजरात आप प्रमुख ने क्या किया ट्वीट

गुजरात से मंगलवार का एक बड़ी खबर आयी. यहां आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया को धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गयी.

इस संबंध में भावनगर जिले के पुलिस अधीक्षक रविंद्र पटेल ने बताया कि इटालिया के खिलाफ चार सितंबर 2022 को जिले के उमराला थाने में भारतीय दंड संहिता (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) की धारा 295-ए के तहत मामला दर्ज किया गया था. इटालिया को गिरफ्तारी के बाद थाने में ही जमानत पर रिहा कर दिया गया.

क्या है मामला

बताया जा रहा है कि मामला द्वारका में एक चुनावी रैली में दिये गये उनके बयान से जुड़ा है. मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इटालिया ने भगवान कृष्ण के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जमानत पर रिहा होने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया मीडिया से बात की. उन्होंने ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर इस महीने की शुरुआत में सत्ता में लौटने के बाद एक तानाशाह की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया.

Also Read: गुजरात चुनाव 2022: ‘आप’ उम्मीदवार गोपाल इटालिया के पास संपत्ति के नाम पर केवल 5 लाख
गोपाल इटालिया का ट्वीट

आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने कहा कि हमें तोड़ने और परेशान करने के साथ-साथ हमारी पार्टी को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. इटालिया ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि भावनगर पुलिस ने आज मुझे गिरफ़्तार किया. मेरी ख़ुद की दादी मां का कल निधन हुआ है, पूरा परिवार दुःखी है, लेकिन भाजपा ने मुझे गिरफ्तार कर लिया है. शायद यही काम के लिए बहुमत मिला होगा.


विधानसभा चुनाव लड़ी थी ‘आप’ ने

यहां चर्चा कर दें कि आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में ताल ठोंका था. पार्टी की ओर से हर सीट पर उम्मीदवार उतारे गये थे. हालांकि 182 विधानसभा सीट में से आप मात्र पांच सीट ही जीत सकी. पार्टी प्रमुख गोपाल इटालिया के साथ-साथ सीएम का चेहरा इसुदन गढ़वी भी चुनाव हार गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >