Video : सवाल सुनते ही भड़के राहुल गांधी, मीडिया से पूछा- आप बीजेपी के हो क्या?

Video : 20 जुलाई को नई दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में घायल पुलिसकर्मियों के परिवार मीडिया के सामने आए. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उस दिन की पूरी आपबीती सुनाई और न्याय की मांग की. इस मामले पर जब राहुल गांधी से सवाल किया गया, तो उन्होंने क्या जवाब दिया? देखिए वीडियो में.

Video : 20 जुलाई को नई दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिवारों ने शुक्रवार (31 जुलाई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी आपबीती सुनाई. इस दौरान उन्होंने घटना को लेकर दर्द साझा किया और न्याय की मांग की. इस मामले को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से पत्रकारों ने सवाल किया. उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. दरअसल, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से जब इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, "आप BJP के हो क्या?"


प्रेस कॉन्फ्रेंस में घायल ACP की पत्नी ने बताया कि 20 जुलाई की रात जब उनके पति घायल हालत में घर लौटे, तो वह पल उनके और उनकी दो साल की बेटी के लिए बेहद दर्दनाक था. उन्होंने कहा कि वह अन्य पुलिसकर्मियों के परिवारों के साथ अपनी परेशानी लोगों तक पहुंचाने आई हैं. वहीं, घायल दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर की बेटी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने उनके पिता पर हमला किया था. उन्होंने बताया कि उनके पिता को इलाज के लिए RML अस्पताल ले जाया गया था.


ये भी पढ़ें: Video : संसद परिसर में 'चढ़ावा चोरी' मामले पर अनोखा प्रदर्शन : पुजारी बने पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दानपात्र में डाला चढ़ावा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >