AAP Rebellion: आम आदमी पार्टी में बगावत, 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, बनाई नई पार्टी

AAP Rebellion: दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. शनिवार को 15 पार्षदों ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया. पार्षदों के इस्तीफे से पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को बड़ी हार के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा झटका है.

AAP Rebellion: दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी को शनिवार को तगड़ा झटका लगा है. 15 पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. यही नहीं सभी पार्षदों ने इस्तीफा देने के बाद नई पार्टी का ऐलान कर दिया. बागी गुट के नेताओं ने इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी बनाई.

इन पार्षदों ने पार्टी से दिया इस्तीफा

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले पार्षदों में हेमनचंद गोयल, दिनेश भारद्वाज, हिमानी जैन, उषा शर्मा, साहिब कुमार, राखी कुमार, अशोक पांडेय, राजेश कुमार, अनिल राणा, देवेंद्र कुमार और हिमानी जैन शामिल हैं.

बागी पार्षद मुकेश गोयल पार्टी से इस्तीफा देने के बाद क्या बोला?

आप से इस्तीफा देने पर पार्टी पार्षद मुकेश गोयल ने कहा, “करीब 15 पार्षदों ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर नई पार्टी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन किया है. सत्ता में होने के बावजूद हम दिल्ली की जनता की सेवा के लिए काम नहीं कर सके. अंदरूनी कलह के कारण हम काम नहीं कर सके.”

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को लगा था झटका

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को जोरदार झटका लगा था. आप को न केवल सत्ता से हाथ गंवाना पड़ा, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा. विधानसभा चुनाव में आप को 70 में से केवल 22 सीटें ही मिली, जबकि बीजेपी को 48 सीटों पर एकतरफा जीत मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >