AAP 'Maha Rally': 'खबरदार दिल्ली की तरफ आंख उठा कर देखा तो', महारैली में गरजे अरविंद केजरीवाल

AAP 'Maha Rally': सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 19 मई को देश के प्रधानमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया है. पीएम कहते हैं कि मैं सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता.

AAP ‘Maha Rally’: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ रामलीला मैदान में महारैली की. रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 19 मई को देश के प्रधानमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया है. पीएम कहते हैं कि मैं सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता. रैली में सांसद कपिल सिब्बल ने भी मोदी सरकार पर जमकर हमला किया.

राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण से जुड़े केंद्र सरकार के अध्यादेश को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों का अपमान किया गया है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले दिल्ली पर वार हुआ, अन्य राज्यों के लिए भी इसी तरह के अध्यादेश लाए जाएंगे. उन्होंने काम रोकने के लिए मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया. हमारे पास 100 सिसोदिया, 100 जैन हैं.

देश संभालों खबरदार अगर दिल्ली की तरफ आंख उठा कर देखा तो…: अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में कहा कि मैं पूरे देश के लोगों को बोलना चाहता हूं ये मत सोचना ये केवल दिल्ली के लोगों के साथ हुआ है. मुझे अंदर से पता चला है ये मोदी जी का पहला वार है. ऐसा ही अध्यादेश और राज्यों के लिए लाया जाएगा. इसे अभी रोकना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि 2015 में दिल्ली ने सभी 7 सीटें भाजपा को दी, मोदी जी को पीएम बनाया और कहा आप देश संभालों और दिल्ली में 70 में 3 सीट भाजपा को दी 67 सीट आम आदमी पार्टी को दी और कहा केजरीवाल जी आप दिल्ली संभालों. दिल्लीवालों ने भाजपा के लोगों को आंखे लाल कर देखा और बोला आप देश संभालों खबरदार अगर दिल्ली की तरफ आंख उठा कर देखा तो…


पूरा देश दिल्ली के साथ : अरविंद केजरीवाल

‘महा रैली’ को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 19 मई को देश के प्रधानमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया है. पीएम कहते हैं कि मैं सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता. 75 साल के इतिहास में पहली बार पीएम आया है, जो कहता है कि मैं सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता हूं. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने दिल्ली के लोगों को तमाचा मारा है. हम इस अध्यादेश को खारिज करवाकर रहूंगा. मैं पूरे देश में घूम रहा हूं. मैं आपको बताना चाहूंगा कि पूरा देश आपके साथ है.

घर-घर में चर्चा हो रही है कि ये मोदी जी को क्या हो गया

रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से 12 साल पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ इसी रामलीला मैदान में इकट्ठे हुए थे. आज इसी मंच से एक अहंकारी तानाशाह को देश से हटाने के लिए मंच पर इकट्ठे हुए हैं. आज इसी मंच से जो आंदोलन शुरू हो रहा है, वो भी पूरा होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहता है कि मैं सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता…घर-घर में चर्चा हो रही है कि ये मोदी जी को क्या हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >