Aaj ka Mausam : 1 से 6 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना, लो प्रेशर का दिखेगा असर

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, कच्छ की खाड़ी और आसपास बने दबाव के असर से 2 अक्टूबर तक सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा 2 से 4 अक्टूबर के बीच पूर्वी भारत में भी कई जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं. जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 3 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ और ओडिशा में, 2 से 4 अक्टूबर तक गंगा तटीय पश्चिम बंगाल में, 2 से 5 अक्टूबर तक सिक्किम में जबकि 2 से 6 अक्टूबर तक बिहार में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. बिहार में 3 से 5 अक्टूबर के बीच कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.

विभाग के अनुसार, 2 अक्टूबर तक तटीय आंध्र प्रदेश में, 3 से 5 अक्टूबर तक तेलंगाना में जबकि 3-4 अक्टूबर को तमिलनाडु में कई जगह भारी बारिश के साथ तूफान देखने को मिल सकता है. 4 अक्टूबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश के अलावा यहां हो सकती है बारिश

IMD के अनुसार, 4 और 5 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 6 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों में भारी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा, 2 अक्टूबर तक राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 4 से 6 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में, 5 और 6 अक्टूबर को उत्तराखंड में जबकि 1 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजली के साथ तूफान की संभावना जताई गई है.

दिल्ली में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और तेज हवाओं व आंधी का खतरा भी है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Delhi: दुर्गा पूजा में बारिश का खलल! IMD ने जारी किया अपडेट, विजयादशमी में कैसा रहेगा मौसम

पश्चिम बंगाल में हो सकती है भारी बारिश

पश्चिम बंगाल में 1 अक्टूबर से भारी बारिश की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने के कारण 2 से 4 अक्टूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं की गति 35-45 किमी/घंटा और कुछ समय 55 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है.

झारखंड में हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने झारखंड के लिए 4 अक्टूबर तक ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की, मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 1 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं. 2 अक्टूबर को पूर्वी झारखंड, खासकर सांताल परगना और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना बनी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >