Aaj ka Mausam: यूपी के इन जिलों में आज भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

Aaj ka Mausam: मौसम विभाग ने गुरुवार 25 जुलाई को प्रयागराज समेत 10 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

UP Weather: लखनऊ वासियों के लिए झमाझम बारिश का इन्तजार धीरे धीरे लंबा ही होता जा रहा है. बुधवार 24 जुलाई को राजधानी के कुछ हिस्सों में छिटपुट और हल्की बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार 25 जुलाई यानी आज भी लखनऊ में छिटपुट बारिश होने की संभावना है. 

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान की मानें को गुरुवार को प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश और बिजली चमकने और गिरने की संभावना है. इसमें मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, सोनभद्र, कौशांबी, चित्रकूट, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

वाराणसी समेत इन जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है. इनमें वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर,  बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली शामिल  है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aman kumar pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >