Aaj Ka Mausam: आज 28 अगस्त को इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, IMD अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) के आज यानी 28 अगस्त को ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, केरल और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार 28 अगस्त को छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि 28 तारीख को छत्तीसगढ़ में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

कर्नाटक सहित इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना (Aaj Ka Mausam)

आईएमडी के अनुसार 28 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, केरल और माहे, तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. जबकि आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में भारी वर्षा की संभावना है. इस दौरान गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है.

आज उत्तराखंड और मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना (Aaj Ka Mausam)

मौसम विभाग के अनुसार 28 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा हो सकती है. जबकि उत्तराखंड में भी अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. जबकि जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पश्चिमी राजस्थान में 28 अगस्त को गरज और बिजली कड़कने की संभावना है.

28 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना (Aaj Ka Mausam)

28 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में; असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. जबकि कई स्थानों पर गरज और बिजली कड़कने के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >