Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में आंधी, भारी बारिश के साथ गिरेंगे ओले, IMD का अलर्ट, एक्टिव होने वाला है पश्चिमी विक्षोभ

Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने कारण देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब-हरियाणा, राजस्थान, यूपी समेत कई और राज्यों में तेज बारिश की संभावना है. न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है.

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं. एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई और राज्यों में मौसम बदल गया है. आईएमडी के लेटेस्ट बुलेटिन के मुताबिक अगले 24 घंटों में कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.  तेज हवा भी चलने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसमी तंत्र में बदलाव होने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है.

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

दिल्ली में बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखा था. वहीं आज यानी मंगलवार को आसमान में हल्के बादलों का डेरा है. न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आईएमडी के मुताबिक दिल्ली के आसमान में एक दो दिनों तक हल्के बादल छाए रह सकते हैं. इसके अलावा हवाएं भी चलने का अनुमान है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

मौसमी तंत्र के कारण होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अभी 50 डिग्री पूर्व और 24 24 डिग्री नॉर्थ यानी कि ईरान और उसके आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है. यह धीरे-धीरे भारत की ओर बढ़ रहा है. वहीं एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान में बना हुआ है. इन दोनों मौसमी तंत्र के कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई इलाकों में अच्छी खासी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात की आशंका है.

इन राज्यों में भी भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है. पंजाब-हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई और इलाकों में अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरी पूर्वी असम के आसपास बना हुआ है, एक ट्रफ भी बना हुआ है. इसके प्रभाव में सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश समेत आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है.

आईएमडी का अनुमान है कि एक एक्टिव पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर पश्चिम भारत में आने वाले तीन से चार दिनों में बारिश का दौर जारी हो सकता है. हिमालयी क्षेत्र जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी वर्षा हो सकती है. मौसम में बदलाव के कारण पहले तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है. इसके बाद तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. दक्षिणी पंजाब हरियाणा, राजस्थान उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट आ सकती है. 

इसे भी पढ़ें

बाबा बैद्यनाथ की बारात का अनोखा रंग: भूत-पिशाच से लेकर अप्सराएं तक, जानें 30 साल पुरानी परंपरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >