Aaj ka Mausam : कुछ जगह भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली–यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की विदाई के साथ देशभर में मौसम बदलने लगा है. दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड और बंगाल में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. अब सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है. जानें 10 अक्टूबर को कैसा रहने वाला है मौसम का मिजाज.

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 5-6 दिनों में दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश बढ़ने और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं, अगले 24 घंटों में गुजरात के बाकी हिस्सों, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस लौटने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 10 अक्टूबर को मौसम साफ रहने की बात मौसम विभाग की ओर से की गई है. देश की राजधानी में बारिश की कोई संभावना नहीं है. विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की उम्मीद है.

उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना कम

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को यानी आज मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग लखनऊ ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, यानी कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, अब तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहेगी.

बिहार–झारखंड में अब गिरेगा पारा

बिहार में किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट नहीं है. हालांकि, अब तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है. इसी तरह झारखंड में मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं किया है. यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की उम्मीद है.

ओडिशा में बारिश की संभावना

ओडिशा में 10 से 12 अक्टूबर तक कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या तूफान की संभावना है, जबकि कुछ अन्य जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : वापसी को तैयार मानसून! अब मौसम होगा कूल-कूल, जानिए आज कहां होगी बारिश

तमिलनाडु, केरल के अलावा यहां हो सकती है बारिश

तमिलनाडु, केरल और माहे में 10 से 14 अक्टूबर तक, तटीय कर्नाटक में 10 अक्टूबर को, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 10 से 13 अक्टूबर तक जबकि तटीय आंध्र प्रदेश में 12 अक्टूबर तक और रायलसीमा में 11 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.

असम, मेघालय के अलावा इस राज्यों में बारिश के आसार

असम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम में 10 अक्टूबर को कुछ जगहों पर हल्की या मध्यम बारिश या तूफान की संभावना है, जबकि कुछ अन्य जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >