प्यास से तड़प रहा था सांप! बोतल से ही पीने लगा पानी, देखिए दिल को छू लेने वाला वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक सांप काफी प्यासा है. जब उसे पानी कहीं नहीं मिलता है तो उसे एक इंसान वाटर बोतल से पानी पिलाता है.

Viral Video: पानी के बिना क्या इंसान और क्या जानवर… किसी का भी जीना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. फिर इंसान हो या जानवर प्यास जब लगती है तो वो पानी के लिए तलड़ उठता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक सांप पानी के लिए काफी समय से तरस रहा था. जब कहीं से भी पानी नहीं मिला तो उसने वाटर बोतल से ही पानी पीना शुरू कर दिया.

प्यास से बेचैन था सांप

वीडियो में दिख रहा है कि सांप प्यास से बेचैन है. दिन की खिली धूप की गर्मी में प्यास से वो इधर-उधर भटक रहा है. इसी दौरान एक शख्स के हाथ में पानी की बोतल देख सांप शख्स के पास चला जाता है. वो शख्स भी शायद समझ जाता है कि सांप बहुत प्यासा है. इसलिए वो जैसे ही बोतल सांप के मुंह की ओर करता है सांप उससे पानी पीने लगता है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर सांप को पानी पिलाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE की ओर से शेयर किया गया है. वीडियो को एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा ‘निश्चित रूप से आप सांप को बोतलबंद पानी देंगे और अगले ही पल वह नींबू के साथ स्पार्कलिंग पानी की मांग करेगा.’ एक और यूजर ने लिखा ‘मैंने बहुत सी चीजें देखी हैं लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं किसी सांप को हाथ से पानी पिलाते हुए देखूंगा.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >